फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai massive 40 km long traffic jam stretches from Bhognipur to Usargaon

Orai: भोगनीपुर से उसरगांव तक 40KM लंबा महाजाम, उमस भरी गर्मी में घंटों फंसे रहे यात्री, प्रशासन की मशक्कत जारी

Sat, 20 Jun 2026 09:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 20 Jun 2026 09:40 AM IST
सार

Orai News: उरई में भोगनीपुर से उसरगांव तक 40 किलोमीटर लंबा जाम लगने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी में पांच घंटे से फंसे यात्रियों को निकालने के लिए प्रशासन मशक्कत कर रहा है।

विज्ञापन
Orai massive 40 km long traffic jam stretches from Bhognipur to Usargaon
जाम में फंसे वाहन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में भोगनीपुर से उसरगांव तक भीषण जाम लगने से हजारों वाहन चालक और यात्री घंटों से परेशान हैं। करीब 40 किलोमीटर लंबे जाम में ट्रक, बसें, कारें और दोपहिया वाहन फंसे हुए हैं। स्थिति यह है कि लोग पिछले पांच घंटे से सड़क पर ही जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जाम के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन



विज्ञापन



भीषण गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा यातायात व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया, लेकिन जाम पूरी तरह नहीं खुल सका था। जाम लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed