फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Couple commits suicide by hanging bodies found hanging in the room as police launch an investigation

Orai: एक साथ क्यों चुना मौत का रास्ता? दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 May 2026 08:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 05 May 2026 08:54 AM IST
सार

Orai News: बिरिया खुर्द गांव में पति-पत्नी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Orai Couple commits suicide by hanging bodies found hanging in the room as police launch an investigation
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया खुर्द में सोमवार को सनसनी फैल गई, जब एक दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विवेक (22) और उनकी पत्नी साधना (21) ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

घटना की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जालौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
साथ ही, फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।





गांव में शोक और चर्चा का माहौल
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed