फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Bypoll Result: SP wins Pahargaon seat, Ranjana Devi defeats BJP candidate by 880 votes

Jalaun Bypoll Result: पहाड़गांव सीट पर सपा की शानदार जीत, रंजना देवी ने 880 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया

Fri, 08 Sep 2023 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

Jalaun Up chunav Result: सपा उम्मीदवार रंजना देवी नरछा ने भाजपा उम्मीदवार शांति देवी के खिलाफ शुरुआती बढ़त बनाई और यह बढ़त आखिरी राउंड तक बनाए रखी। इसके बाद समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रंजना देवी ने भाजपा प्रत्याशी शांती देवी को 880 मतों से हरा दिया।

विज्ञापन
Jalaun Bypoll Result: SP wins Pahargaon seat, Ranjana Devi defeats BJP candidate by 880 votes
सपा प्रत्याशी रंजना देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में कोंच कस्बे की पहाड़गांव जिला पंचायत सदस्य और नदीगांव विकासखंड की क्योलारी क्षेत्र पंचायत सीट पर उपचुनाव हुआ था। उसका आज परिणाम घोषित हो गया, जिसमें समाजवादी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं, बीडीसी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन

कोंच नगर के शालिग्राम पाठक इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इसका परिणाम 12:30 बजे तक घोषित कर दिया गया। छह राउंड की गिनती में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रंजना देवी लगातार बढ़त बनाए हुईं थी।
विज्ञापन

सपा उम्मीदवार रंजना देवी नरछा ने भाजपा उम्मीदवार शांति देवी के खिलाफ शुरुआती बढ़त बनाई और यह बढ़त आखिरी राउंड तक बनाए रखी। इसके बाद समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रंजना देवी ने भाजपा प्रत्याशी शांती देवी को 880 मतों से हरा दिया। उनकी जीत से पार्टी में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उरई में  पहाड़गांव जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीट पर उपचुनाव में बुधवार को मतदान हुआ था।  गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना के लिए 64 कर्मियों को लगाया गया था। दो टीमें रिजर्व रखी गईं थीं। वहीं, बीडीसी सदस्य पद की मतगणना नदीगांव में होगी जिसके लिए दो टेबल लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed