{"_id":"6ac01cbdd3592b584d05e8f1","slug":"option-for-bca-available-even-without-math-in-class-12-seek-admission-by-the-13th-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1670426-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंटर में मैथ्स न होने पर भी बीसीए का विकल्प, 13 तक लें प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंटर में मैथ्स न होने पर भी बीसीए का विकल्प, 13 तक लें प्रवेश
विज्ञापन
कानपुर। नौकरी, पारिवारिक जिम्मेदारियों, आर्थिक स्थिति या दूरदराज के क्षेत्रों में रहने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित लोगों के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के द्रोणाचार्य सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सी-डीओई) में प्रवेश का अवसर है। प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इंटरमीडिएट में गणित विषय न होने पर भी विद्यार्थी बीसीए में प्रवेश ले सकेंगे।
सी-डीओई के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित कॉलेज गए बिना पढ़ाई जारी रखने की सुविधा मिलती है। कामकाजी युवाओं, महिलाओं, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, सैनिकों और श्रमिकों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी है। विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षण सामग्री, ऑनलाइन कक्षाओं और अध्ययन सहयोग के माध्यम से पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
केंद्र में बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमए, एमकॉम, एमबीए और एमसीए जैसे पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके अलावा सी-डीओई ने सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ के साथ समझौता किया है। इसके तहत सेना के जवानों, अग्निवीरों और उनके आश्रितों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।