फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   opposed to tampering with girls ripped off blade

लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे लड़के को ब्लेड से चीर डाला

Wed, 26 Apr 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
opposed to tampering with girls ripped off blade
डेमो
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के एन्टी रोमियो स्क्वॉड का महिलाओं ने बड़े गर्मजोशी से स्वागत किया था। लेकिन अब पुलिस की लापरवाही के चलते कानपुर शहर में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। अब कानपुर में शोहदों का आतंक फिर से बढ़ गया है। पुलिस सड़कों पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। जिसकी एक नजीर किदवई नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिली।
विज्ञापन

 

यहां पुलिस ने छेडछाड की घटना को गम्भीरता से नही लिया। नतीजन शेहदों ने छेडछाड का विरोध करवे वाले युवक को ब्लेड मार कर लहुलुहान कर दिया।इसके बाद भी पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की। न्याय के लिए एसएसपी से मिलने पहुंचे पीड़ित युवक ने जब अपनी शर्ट उतारी तो शरीर पर ब्लेड के घाव देख कर लोग हैरान हो गए। 

विज्ञापन

 

अब पुलिस के आलाधिकारी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढाने और मामले की पूरी जांच की बात कह रहे हैं। 13 वर्षीय कोमल 15 अप्रैल को किदवई नगर के लक्ष्मणपुरवा नें अपने ननिहाल गयी थी। जहां मोहल्ले के दो युवकों अमर और कपिल ने उसके साथ छेडछाड कर दी। जिसकी शिकायत उसके मामा अरुण ने किदवई नगर पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से उत्साहित शोहदें ने 18 अप्रैल को फिर से कोमल से छेडखानी की। इसका उसके मामा अरुण ने विरोध किया, जिसके बाद अमर और कपिल ने साथियों संग मामा अरुण को पीटा। इस दौरान उस पर ब्लेड से हमला भी किया गया। उसके सीने और पेट से खून निकलने लगा। इसके बाद भी किदवई नगर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में ही मामला दर्ज किया। अब पीडित इन्साफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि युवक के मेडिकल के बाद धाराएं बढ़ायी जाएंगी साथ ही मामले की जांच के दौरान आए तथ्यों के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed