फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OPF Got sixth rank in production of high quality products

कानपुर को मिली एक और उपलब्धि, उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाने में ओपीएफ को छठा स्थान

Wed, 17 Jul 2019 11:22 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
OPF Got sixth rank in production of high quality products
आयुध पैराशूट निर्माणी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाने और विदेशों से मिली प्रशंसा को ध्यान में रखकर आयुध निर्माणी बोर्ड की ओर से 15 जुलाई को जारी गई सूची में कानपुर की एक मात्र निर्माणी आयुध पैराशूट निर्माणी (ओपीएफ) ने टॉप 10 में जगह हासिल की है। निर्माणी को इस सूची में छठवां स्थान मिला है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि आयुध उपस्कर निर्माणी के समूह ओईएफ ग्रुप में यह इकलौती निर्माणी है, जिसे स्थान मिला है। निर्माणी में लड़ाकू विमानों के ब्रेक पैराशूट के अलावा सेना, वायु सेना के जवानों के इस्तेमाल में आने वाले पैराशूटों का निर्माण किया जाता है। यहां के बने फ्लोट आदि की सुरक्षा बलों और पुलिस में विशेष मांग है।
विज्ञापन

 
ओपीएफ की जनसंपर्क अधिकारी आइशा खान के मुताबिक 15 मई को इफ्लैटेबल बोट का गंगा नदी में परीक्षण किया गया था। बड़े पैमाने पर ये बोट असम पुलिस को दी जानी हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूची में ओपीएफ को 47.10 अंक मिले हैं। ओपीएफ उच्च गुणवत्तायुक्त और समय पर उत्पादों को उपलब्ध कराने में सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बताया गया कि इस सूची में फील्ड गन को 42 फीसदी अंक मिले हैं और उसका स्थान 14वां है। इसी तरह आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) को 38.20 अंक मिले हैं और उसका स्थान 20वां है। 33.80 अंक के साथ लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) को 27वां स्थान मिला है। 

एक सप्ताह में ही बदल गया स्थान
बोर्ड की ओर से आठ जुलाई को भी सूची जारी की गई थी। इस सूची में फील्ड गन को 76.20 और ओएफसी को 70.40 अंक मिले थे। इन दोनों निर्माणियों का चौथा और आठवां स्थान था। अब नई सूची में इनका स्थान काफी पीछे हो गया है। पिछली सूची में ओपीएफ को 38.80 अंक मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed