फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Opened an account and carried out transactions worth lakh.

Kanpur News: खाता खुलवा कर 25 लाख रुपये का किया लेनदेन

Tue, 25 Aug 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Opened an account and carried out transactions worth lakh.
कानपुर। जूही निवासी शादाब ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले परिचित खालिद से लोन के लिए संपर्क किया। उसने साहजेब वारिस से मुलाकात कराई। आरोप है कि साहजेब ने सिविल स्कोर सुधारने और आसानी से लोन दिलाने का भरोसा देकर फर्म के नाम पर बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा। साहजेब ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके दस्तावेज लेकर एसए ट्रेडर्स के नाम से कागजात तैयार करवाए। अगस्त 2024 में इंडियन ओवरसीज बैंक की माल रोड शाखा में चालू खाता खुलवाया। तमंचा लगाकर खाते की चेकबुक, एटीएम और उसके नाम से जारी मोबाइल सिम कार्ड ले लिया। 10 हजार रुपये भी लिए। पुलिस ने खाते में अवैध ट्रांजेक्शन के संबंध में संपर्क किया तब धोखाधड़ी का पता चला। आरोपियों ने 18 अगस्त से 22 अगस्त 2024 के बीच करीब 25 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया। साइबर थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed