फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Only workers up to the age of 45 years should be elected as divisional presidents.

Kanpur News: 45 वर्ष की आयु तक के कार्यकर्ता को ही चुने मंडलाध्यक्ष

Thu, 12 Dec 2024 11:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
Only workers up to the age of 45 years should be elected as divisional presidents.
इटावा। भाजपा के संगठन पर्व के तहत प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव होना है। यह चुनाव पसंद व नापसंद से न होकर संगठन हित में होना चाहिए। इसके लिए बूथ व मंडल बूथों का मजबूत होना आवश्यक है। इससे भाजपा मजबूती होगी। यह बातें पूर्व राज्यमंत्री व जिले के चुनाव प्रभारी वीरेंद्र तिवारी ने कही।
विज्ञापन

बुधवार को वह भाजपा कार्यालय पर चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ समितियों के गठन और मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। मजबूत बूथ और मंडल इकाइयां ही 2027 के चुनावों में भाजपा की तीसरी बार लगातार सरकार बनाने में सहयोगी होंगी। कहा, मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन हेतु विचार करने की भी प्रक्रिया आरंभ हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल लोगों को यह सुनिश्चित करना है कि 50 सक्रिय सदस्य बने मंडलों को चुनाव में शामिल करना है। 45 वर्ष तक की आयु तक के कार्यकर्ता को ही मंडल अध्यक्ष के लिए चुनना है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने भी चुनाव प्रक्रिया बताई। कार्यक्रम का संचालन जिला सह-चुनाव अधिकारी व जिला मंत्री राहुल राजपूत ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, गोपाल मोहन शर्मा, हरनाथ कुशवाह, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed