फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Only the account of the budget has been asked for, the ongoing rift between the municipal officials has come t

हंगामा है क्यों बरपा: अजी...बजट का हिसाब ही तो मांगा है, सामने आई जिम्मेदारों के बीच चल रही रार, जानें मामला

Sun, 25 Feb 2024 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Feb 2024 06:18 AM IST
सार

Hardoi News: हरदोई नगर पालिका के जिम्मेदारों के बीच चल रही रार अब खुलकर सामने आ रही है। शुक्रवार की बैठक का भी कई सभासदों ने बहिष्कार किया था। सभासदों का कहना है कि बजट और एजेंडे को छिपाया जा रहा है।

विज्ञापन
Only the account of the budget has been asked for, the ongoing rift between the municipal officials has come t
नगर पालिका परिषद कार्यालय हरदोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई नगर पालिका के कर्मचारियों, अध्यक्ष और सभासदों के बीच चल रही रार खुलकर सामने आ गई है। शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में बहिष्कार करने वाले सभासद अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं। इन सभासदों का दावा है कि बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं।

विज्ञापन

इसलिए खर्च किए गए बजट और एजेंडे को छिपाने की जरूरत इसलिए पड़ रही है, क्योंकि बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। वह कह रहे हैं कि सारा हंगामा इसीलिए है, क्योंकि सभासदों ने मुखर होकर एजेंडे और बजट पर सवाल खड़ा किया है।

विज्ञापन

गुरुवार को सभासदों को एजेंडा भेजा गया था
नगर पालिका की बैठक शुक्रवार को हुई थी। इस बैठक का बहिष्कार अमित त्रिवेदी रानू, सोनू गुप्ता, संतोष सैनी समेत कई सभासदों ने कर दिया था। दरअसल बैठक को लेकर गुरुवार को सभासदों को एजेंडा भेजा गया था। यही एजेंडा लेकर सभासदों ने गुरुवार को ही नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर से मुलाकात की थी।

गत बैठक की कार्रवाई का ब्योरा भी नहीं दिया
इस दौरान सभासदों ने कहा था कि एजेंडा अधूरा है और गत बैठक की कार्रवाई का ब्योरा भी नहीं दिया गया है।  कौन सा कार्य कितने बजट से किया जाएगा या कराया गया है, इसका उल्लेख भी एजेंडे में नहीं था। सभासदों ने दावा किया था कि अध्यक्ष ने बोर्ड की बैठक स्थगित करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

कार्यों पर होने वाले खर्च की नहीं दी जानकारी
सभासाद अमित त्रिवेदी और सोनू गुप्ता समेत कइयों ने बताया कि हालांकि ऐसा हुआ नहीं और बैठक होने पर हंगामा हुआ है। बैठक में नगर पालिका के बजट से कराए जाने वाले कार्यों पर होने वाले खर्च का ब्योरा भी नहीं दिया गया। कुल मिलाकर मामला अब तूल पकड़ गया है।

बाजार में नहीं सदन में खोला जाता है एजेंडा: सोलंकी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह सोलंकी ने पूरे मामले पर कहा कि एजेंडे में जितना लिखा जाना चाहिए उतना लिखा था। एजेंडे में तारीख और समय का उल्लेख करना जरूरी होता है। किसी मुद्दे पर चर्चा सदन में की जाती है, बाजार में नहीं। बैठक हो गई है और बैठक में चर्चा भी हुई है।

आबकारी मंत्री बोले- सभासदों को मिलनी चाहिए सभी जानकारी
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सभासदों के आक्रोश के मद्देनजर शनिवार दोपहर बाद नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर और अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी से पूरे मामले पर बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभासदों को सभी उचित जानकारियां उपलब्ध कराई जानी चाहिए। 26 सभासद हैं और सभी नगर का विकास करने में सहयोग करते हैं तो उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed