{"_id":"6a904b98673cc32a640eb6cc","slug":"only-son-takes-his-own-life-by-hanging-family-in-deep-shock-and-grief-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम की मौत से उजड़ा परिवार: इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम की मौत से उजड़ा परिवार: इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 27 Aug 2026 08:08 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह पिता ने कमरे में बेटे का शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम जगनेवा निवासी शिवम (23) बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। परिजनों के मुताबिक रात में किसी समय वह उठा और कमरे में लगी बल्ली में रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह जब पिता राघवेंद्र की नींद खुली तो उन्होंने शिवम को बिस्तर पर नहीं देखा। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। कमरे में पहुंचने पर शिवम का शव फंदे पर लटका मिला। बेटे को इस हालत में देखकर पिता की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
पिता राघवेंद्र ने पुलिस को बताया कि शिवम उनका इकलौता बेटा था। रात में सब कुछ सामान्य था और उसने परिवार के साथ खाना भी खाया था। इसके बाद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन