{"_id":"5886445f4f1c1b051fcf4251","slug":"only-one-teachers-in-school-at-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नहीं हैं शिक्षक, कैसे हो पढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में नहीं हैं शिक्षक, कैसे हो पढ़ाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:29 PM IST
सार
ग्रामीणों की मांग, बढ़ाए जाएं टीचर
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन के माधौगढ़ में बीहड़ पट्टी की शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। हालात यह हैं कि विद्यालयों में संख्या के मुताबिक शिक्षक नहीं हैं। इस वजह से नौनिहालों का भविष्य अंधकार में है। माधौगढ़ के बीहड़ पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय मींगनी एक शिक्षिका के सहारे है।
यहां 90 बच्चे पंजीकृत हैं। बीमारी अथवा आकस्मिक कार्यों के चलते अक्सर स्कूल बंद रहता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार को शिकायती पत्र भेजकर शिक्षकों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की।
तमाम प्रयास के बाद भी बीहड़ पट्टी में स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। माधौगढ़ के मींगनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका रागिनी की तैनाती है। विद्यालय में 90 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन एक ही शिक्षिका होने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार ओझा को इलाकाई ग्रामीणों ने शिकायती पत्र भेजा हैं। इसमें विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की। बताया कि विद्यालय में एक शिक्षिका की तैनाती से जरूरी काम आने पर स्कूल में ताला लटक जाता है। माताप्रसाद तिवारी, लालजी आदि ने मांग की है कि इस ओर विभागीय ध्यान दें।