{"_id":"68d1af3692e60c7787031fa3","slug":"online-ticket-sales-for-the-india-australia-a-odi-series-will-begin-today-kanpur-news-c-362-1-ka11006-131829-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भारत-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के लिए टिकट की ऑनलाइन बिक्री आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भारत-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के लिए टिकट की ऑनलाइन बिक्री आज से
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 30 सितंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री मंगलवार शाम छह बजे से बुक माय शो पर शुरू हो जाएगी। टिकट की कीमतें 100 से 499 रुपये तक रखी गई हैं। वहीं ऑफलाइन टिकट बिक्री बुधवार से शहर के सात काउंटरों पर होगी।
सोमवार को ग्रीनपार्क में टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि आठ साल बाद शहर में वनडे मुकाबले हो रहे हैं। खेल प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए टिकट दर बेहद सस्ती रखी गई हैं। पवेलियन बालकनी और वीआईपी पवेलियन के टिकट 499 रुपये, पवेलियन ग्राउंड के 250 रुपये, सी बालकनी के 200 रुपये और बी जनरल व सी स्टाल के टिकट मात्र 100 रुपये में उपलब्ध होंगे।
डॉ. कपूर ने बताया कि स्टेडियम में साफ-सफाई व तैयारियों का काम तेजी से चल रहा है। पिच और आउट फील्ड पूरी तरह तैयार है। यूपीसीए निदेशक प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि दोनों टीमें 27 सितंबर को लखनऊ से कानपुर पहुंचेंगी और होटल लैंडमार्क में ठहरेंगी। इसके लिए 65 कमरे बुक किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह खोले जाएंगे ऑफलाइन काउंटर
ग्रीन पार्क स्टेडियम, बाटू टेलीफोन प्वाइंट (लाजपत नगर एवं गोविंदनगर), यूनिसेफ मोबाइल (लाल बंगला), स्माइल स्टोर (बिरहाना रोड), हीरा टेलीकम्युनिकेशन (कल्याणपुर), ड्रीम्स टेलीशॉप (यशोदानगर)।
ई पब्लिक गैलरी छात्रों के लिए आरक्षित
टूर्नामेंट में पांच हजार स्टूडेंट को फ्री में मैच दिखाया जाएगा। इसके लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम की ई पब्लिक गैलरी पूरी तरह आरक्षित रहेगी। यूपीसीए की ओर से आने वाले बच्चों के खाने-पीने का भी इंतजाम किया जाएगा।