फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Online shopping website hacking case in Kanpur, cyber cell disclosed the matter

Kanpur Crime News: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट हैकिंग मामला, कंपनी के कर्मचारी ने ही लगाई चपत

Wed, 15 Jun 2022 09:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jun 2022 09:09 AM IST
सार

साइबर सेल ने मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि कंपनी के दफ्तर में बैठकर कर्मचारी ने ही खेल किया था। लियान कंपनी के उत्पादों पर भारी छूट देकर पांच लाख की चपत लगाई गई थी। 

विज्ञापन
Online shopping website hacking case in Kanpur, cyber cell disclosed the matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट हैक कर पांच लाख रुपये की चपत लगाने वाला कंपनी का कर्मचारी ही निकला। क्राइम ब्रांच ने मामले का खुलासा किया है। आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसको नोटिस देकर छोड़ दिया गया है, क्योंकि केस की धाराएं जमानती हैं। 

विज्ञापन

लियान ग्लोबल कंपनी का एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से उत्पाद बेचने को लेकर करार है। उत्पाद पर दिए जाने वाले ऑफर को लेकर लियान को एक विशेष आईपी एड्रेस शॉपिंग कंपनी की तरफ से दिया गया है। 30 अप्रैल को कंपनी के उत्पादों पर भारी डिस्काउंट दिया गया, जिससे लाखों रुपये के सामान की बिक्री हो गई। 
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई, तो पता चला कि कंपनी की तरफ से ऐसा कोई ऑफर दिया ही नहीं गया। हैकिंग के जरिये डिस्काउंट फ्लैश कराया गया था। कंपनी ने दावा किया कि इससे पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसका मुकदमा फजलगंज थाने में दस मई को दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने जब तफ्तीश की, तो पता चला कि लियान कंपनी का इंटरनेट और आईपी एड्रेस इसमें इस्तेमाल किया गया। इसको कंपनी का कर्मचारी रिषि राज करता है। तब उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। फजलगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि नोटिस देकर रिषि को छोड़ा गया है। अभी तक उसकी ही भूमिका सामने आई है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed