{"_id":"60ce01559dbabf5fab3502db","slug":"online-love-friendship-on-facebook-then-gave-marriage-proposal-and-done-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन प्यार: फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर दुष्कर्म, शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन प्यार: फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर दुष्कर्म, शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Sat, 19 Jun 2021 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 19 Jun 2021 08:08 PM IST
सार
फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी का झांसा देकर शिक्षक ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
विस्तार
महोबा में श्रीनगर के एक मोहल्ले की युवती और हमीरपुर के शिक्षक की फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी का झांसा देकर शिक्षक ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा श्रीनगर निवासी 19 वर्षीय युवती की छह माह पहले एक युवक से फेसबुक तक दोस्ती हुई। मिलना जुलना बढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक ने युवती के घर पहुंच शादी का भी प्रस्ताव रखा। युवती को अपने साथ कई स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।
युवती का आरोप है कि शुक्रवार की रात युवक उसके घर आया और दुष्कर्म किया। शादी की बात कहने पर साफ इनकार दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। शनिवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना श्रीनगर पहुंच घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शिक्षक मनीष कुमार दीक्षित के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी शिक्षक हमीरपुर जनपद के परिषदीय विद्यालय मामना में तैनात बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।