Jalaun: चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, एक को मारी गोली, दूसरे को धारदार हथियार से किया घायल
जिले में बीती रात चुनावी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें आरोपियों ने एक को गोली मार दी, जबकि दूसरे को धारदार हथियार से घायल कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में चुनावी रंजिश को लेकर घर में घुसकर कुछ लोगों ने दो लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट की। साथ ही, तमंचे से एक व्यक्ति के पैर में गोली मार दी, जबकि दूसरे व्यक्ति के धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रनुवा में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। घायल यतेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के ही अभिषेक चुनाव को लेकर उनके परिवार से रंजिश मानते हैं।
मंगलवार की सुबह उक्त अभिषेक, योगेश, राजेंद्र तमंचा और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें मना किया, तो मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, तो एक व्यक्ति ने उनके पैर में गोली मार दी।
वहीं उनके चचेरे भाई के सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन पुलिस को सूचना देकर दोनों को सीएचसी ले आए। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल कुलदीप तिवारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। जहां पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल ने बताया कि मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।