मंदिर में कन्या पूजन के लिये जा रहे थे लाेग फिर हुअा कुछ एेसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज बघेलाबारी बदौसा निवासी धनराज के घर कन्या भोज का निमंत्रण था। जिसके लिए सोमवार की सुबह जिले की सीमा चित्रकूट भरतकूप के पास स्थित मड़फा पहाड़ में पूजन व सामूहिक भोज के लिए एक ट्रैक्टर में लगभग 35 महिला पुरुष व बच्चे जा रहे थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही ट्रैक्टर चितराहाई भगवतपुर के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वहां चीख पुकार मच गई।
ट्रैक्टर चालक के पास बोनट पर बैठे बघेलावारी निवासी दिनेश कुमार (28)पुत्र जुगुल गिरकर पहिए के नीचे दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा लगभग दो दर्जन घायल हो गए। जानकारी होते ही बदौसा व भरतकूप पुलिस टीमें वहां पहुंची और घायलों को बदौसा, भरतकूप व जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चित्रकूट अस्पताल में बघेलावारी निवासी धर्मराज , कोलौंहा निवासी सुंदर सिंह और केशव प्रसाद को भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा बदौसा व बांदा अस्पताल में बघेलाबारी निवासी अवधेश (20), शिवकंया(20) पत्नी निरीज कु मार,लक्ष्मी (16) पत्नी चुन्नी लाल, धर्मराज (35) ,दीपक (13) ,निराशा (13) व पूर्ति (8) वर्ष पुत्री प्यारे लाल गुप्ता व कंधवनिया गांव की दयावती (50) पत्नी बाबू लाल, ज्ञानवती (65) पत्नी रामफल, मटौंध क ी गुड़िया (16), भागवतपुरी की अंजली (13), कोल्हुआ निवासी देवकी (60) प्रेम को भर्ती कराया गया है।