फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One lakh fine on 29 farmers for burning straw

पराली जलाने में 29 किसानों पर एक लाख का जुर्माना, सेटेलाइट से हो रही निगरानी, छह के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 18 Nov 2019 10:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Nov 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
One lakh fine on 29 farmers for burning straw
पराली - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध रविवार को जिले की पांचों तहसीलों में अभियान चलाया गया। इस दौरान 29 किसानों पर 1 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नोटिस के बाद भी पराली जलाने पर छह किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


प्रदूषण की समस्या के कारण खेतों में पराली जलाने पर रोक लगा दी गई है। शासन स्तर से पराली जलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि शाहाबाद तहसील क्षेत्र में छह, सवायजपुर में तीन, बिलग्राम में दो, संडीला में सात और सदर तहसील क्षेत्र में 11 किसानों पर कुल 1 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


उन्हें पराली न जलाने की हिदायत दी गई है। उधर सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम भिठारी में एक बार नोटिस देने के बावजूद पराली जलाने वाले कमलेश पुत्र तौलेराम, रामकिशन पुत्र प्रभु, इंद्रपाल पुत्र भिखारी, जालंधर पुत्र द्वारिका, ऋषिराम पुत्र तौले, अजय कुमार पुत्र रामशंकर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेटेलाइट से निगरानी, फौरन पहुंचती टीम 
पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए निगरानी सेटेलाइट से की जा रही है। यही कारण है कि पराली जलने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी सीधे खेत में पहुंच जाते हैं। उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष ने बताया कि किसानों को भ्रम था कि रविवार का अवकाश होने के कारण पराली जलाने की रोकथाम के लिए बने उड़नदस्ते क्षेत्र में नहीं पहुंचेंगे। लेकिन सेटेलाइट से पराली जलने की लोकेशन और फोटो मिलते ही टीमें संबंधित स्थानों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed