{"_id":"5a93cc3c4f1c1bb1208bb5a0","slug":"one-killed-by-bees-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में 'काल बनीं मधुमक्खियां', पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर, 12 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में 'काल बनीं मधुमक्खियां', पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर, 12 से ज्यादा घायल
Mon, 26 Feb 2018 02:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर के रतनलाल नगर में मधुमक्खियों का हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के कानपुर में सोमवार दोपहर मधुमक्खियां अचानक काल बनकर टूट पड़ीं। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर इलाके में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
2 of 4
मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत
मधुमक्खियों के हमले से रतनलाल नगर इलाके के तमाम लोग दहशत के मारे कमरों में छुप गए। दोपहर करीब 12 बजे अचानक मधुमक्खियों का झुंड घरों के आसपास घूमने लगा। रतनलाल नगर निवासी सतनाम (60) अपनी पत्नी गौरी के साथ घर के बाहर निकले ही थे कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
3 of 4
मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत
सतनाम के चेहरे पर 50 से ज्यादा मधुमक्खियों ने काट लिया। जिसकी वजह से सतनाम फर्श पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। उनकी पत्नी गौरी भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
पड़ोसी जबतक उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक सतनाम की मौत हो चुकी थी। सतनाम और गौरी के अलावा प्रकाश पंजवानी, आनंद राजपाल, विनोद समेत 12 से ज्यादा लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए हैं। गौरी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।