{"_id":"6b01d555a3f9b2b6a10c96bf","slug":"kanpur-rs-15-88-lakh-siphoned-off-from-elderly-man-s-account-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नातिन की शादी के लिए जोड़ी पाई-पाई पर साइबर ठगों का डाका, बुजुर्ग के खाते से 15.88 लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नातिन की शादी के लिए जोड़ी पाई-पाई पर साइबर ठगों का डाका, बुजुर्ग के खाते से 15.88 लाख पार
Sun, 22 Nov 2026 12:19 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:19 AM IST
सार
90 साल के रिटायर्ड अधिकारी को खाते से रकम निकलने की भनक तक नहीं लगी। एफडी कराने बैंक पहुंचे तो राज खुला। चार दिन में यूपीआई से जीवनभर की कमाई साफ हुई।
विज्ञापन
ठगी के शिकार पीड़ित श्यामलाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
उम्र के 90वें पड़ाव पर पहुंचे सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने ऐसा झटका दिया कि जीवनभर की जमा पूंजी ही हाथ से निकल गई। नातिन की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर खाते में रखे 15.88 लाख रुपये साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिये पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि बुजुर्ग को खाते से रकम निकलने की भनक तक नहीं लगी। 20 नवंबर को बैंक में जमा रकम की एफडी कराने पहुंचे तो पता चला कि खाते में सिर्फ 41 हजार रुपये बचे हैं। स्टेटमेंट निकलवाया तो चार दिन के भीतर पूरी रकम निकाले जाने का पता चला।
विज्ञापन
शारदा नगर निवासी श्यामलाल उद्योग निदेशालय में प्रशासनिक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा की डीआई ऑफिस कैंपस शाखा में बचत खाता है। इसी खाते में हर महीने करीब 45 हजार रुपये पेंशन आती है। बुजुर्ग ने अपनी जीवनभर की कमाई इसी खाते में जमा कर रखी थी। इसी रकम से वह पत्नी के साथ बुढ़ापे का गुजारा कर रहे थे और नातिन की शादी के लिए भी बचत कर रहे थे। श्यामलाल के मुताबिक, 20 नवंबर को वह रकम की एफडी कराने बैंक पहुंचे तो कर्मचारियों ने खाते में महज 41 हजार रुपये होने की जानकारी दी। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ कि खाते में जमा लाखों रुपये कहां चले गए।
विज्ञापन
बैंक से लेनदेन का ब्योरा निकलवाया तो पता चला कि 12 से 15 अक्तूबर के बीच अज्ञात लोगों ने यूपीआई के जरिये 15 लाख 88 हजार 465 रुपये 55 पैसे निकाल लिए। बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने न तो इस तरह के लेनदेन की जानकारी दी और न ही रकम निकालने की अनुमति दी। 21 नवंबर को वह अपनी नातिन और पड़ोसी के साथ बैंक पहुंचे और खाता फ्रीज कराया। इसके बाद काकादेव थाने में शिकायत देकर रकम वापस दिलाने और ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। काकाजी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि मामले में साइबर सेल से मदद ली जा रही है साथी बैंक कर्मियों से पूछताछ कर खाते के ट्रांजैक्शन चेक किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
