{"_id":"5d7cfeb58ebc3e014b5f99e7","slug":"one-killed-7-injured-accident-at-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, अंत्येष्टि कर लौट रहे थे लोग, एक की मौत 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, अंत्येष्टि कर लौट रहे थे लोग, एक की मौत 7 घायल
Sat, 14 Sep 2019 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 14 Sep 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत 7 घायल
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मोहन नगला निवासी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अलीगंज रोड पर कायमगंज क्षेत्र के गांव न्यामतपुर के पास गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मोहन नगला निवासी राजपाल राजपूत के 30 वर्षीय पुत्र राजेश के परिवार की वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। गांव के लोग शमसाबाद क्षेत्र के ढाई घाट पर अंत्येष्टि कर ट्रैक्टर-ट्राली से घर जा रहे थे।
गांव न्यामतपुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलट गई। इससे चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे, लोगों ने ट्राली में दबे लोगों को बाहर निकाला। ट्राली के नीचे दबकर राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के श्याम सिंह (30), दीनदयाल (65), जगदीश(70), राजवीर(50), जवाहर (54), शिवराज(49), रामप्रकाश(60) घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ लोग चुटहिल भी हुए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को सीओ आफिस के पास ले आई। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश के परिवार की महिलाएं बिलख बिलखकर रो रहीं थीं। राजेश की पत्नी पिंकी रो-रोकर बेहाल हो गई। उनके एक पुत्र आशीष(3) व एक पुत्री काजल(4) है।