फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One has to sweat to get Aadhar card made in post offices.

Kanpur News: डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने में छूट रहे पसीने

Fri, 19 Jul 2024 04:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
One has to sweat to get Aadhar card made in post offices.
पड़ताल का लोगो
विज्ञापन

फोटो संख्या नौ से 14 तक
- कहीं मशीन खराब होने तो कहीं सर्वर और लॉगिन की समस्या बताकर लोगों को लौटा रहे
- शहर स्थित प्रधान डाकघर, बकेवर उप डाकघर व चकरगनर में रोजाना लगती भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बच्चों का दाखिला हो या राशन लेना हो, सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। लेकिन केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ लग रही है, लेकिन कहीं मशीन खराब होने तो कहीं सर्वर और लॉगिन की समस्या बताकर लोगों को घंटों इंतजार के बाद लौटा दिया जा रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में गुरुवार को कई केंद्रों से अधिक वसूली करने की बात भी सामने आई है।

शहर के प्रधान डाकघर में आधार कार्ड केंद्र बना हुआ है, लेकिन आए दिन यहां समस्या होने की वजह से लोग परेशान होते हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे काउंटर पर पांच महिलाएं बच्चों के साथ खड़ी थीं। गेट पर काउंटर की खिड़की बंद थी। बाहर नोटिस चस्पा था कि आधार मशीन खराब है।
विज्ञापन

डाकघर के बाहर सलायिता गांव के करीब नौ बच्चे अपने परिजनों के साथ खड़े थे। परिजन नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि 15 किलोमीटर दूर से हम सभी परिजन बच्चों को लेकर आए थे। बच्चों का आधार बनवाकर बैंक में अकाउंट खुलवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकेवर उप डाकघर की मशीन 10 दिन से खराब
बकेवर। कस्बा स्थित पोस्ट ऑफिस के आधार कार्ड बनाने वाली मशीन पिछले करीब दस दिन पहले खराब हो गई थी। गुरुवार को 25 से अधिक लोग आधार कार्ड बनवाने आए, लेकिन लौट गए। पिलखना गांव से अपने दो बच्चों ऋषि व रोहन का आधार कार्ड बनवाने आईं महिला डॉली बताती हैं कि वह दो बार आ चुकी हैं। स्कूल में आधर कार्ड मांगा जा रहा है। भीम नगर गांव से नातियों के आधार कार्ड में फिंगर कराने आए इंद्रजीत सिंह ने बताया वह नाती-पोतों के साथ आए हैं, आधार में खामी ठीक न होने से राशन नहीं मिल पाता है।
उधर, चकरनगर में भी लॉगिन आईडी काम न करने से आधार नहीं बन रहे हैं। 40 किमी दूर चकरनगर क्षेत्र के बिडोरी गांव से अमलेश अपनी भतीजी ऋचा का आधार कार्ड में संशोधित करने आए अमलेश ने बताया उनकी भतीजी रिचा के आधार कार्ड में संशोधित होना है। पोस्ट ऑफिस में तीन बार गए, लेकिन संशोधन नहीं हो पाया।
अधिक रुपये वसूलने का लगाया आरोप
जसवंतनगर। कस्बे में तीन स्थानों पर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन दो जगह डाकघरों में आधार बनाने में धांधली की शिकायतें मिलीं हैं। जहां 100 रुपये फीस होने के बावजूद 150- 200 रुपये तक लिए जा रहे हैं।
प्रमुख डाकर घर में गुरुवार को पहुंचे महेंद्र कुमार निवासी मोहन की मड़ैया ने बताया कि वह दो बच्चों के आधार कार्ड बनवाने आये थे। उनसे डाकघर के कर्मचारियों ने 300 रुपये लिए हैं। ग्राम सिरसा की कमलेश कुमारी ने बताया कि वह आधार कार्ड बनवाने आई थी। उससे 200 रुपये लिए गए हैं। इसी प्रकार कटरा पुख्ता में उप डाकघर पर भी 100 की जगह 150 रुपये लिए जा रहे हैं। लोकपुरा की रहने वाली मेवा देवी, बलरई की दीप्ति, रुकुनपुरा की श्रीदेवी ने बताया कि यहां पर 150 रुपये आधार कार्ड फीस लग रही है।

जिम्मेदारों ने दिया रटारटाया जवाब

चकरनगर के सब पोस्टमास्टर यदुनाथ सिंह ने बताया कि यहां जो कर्मचारी आधार कार्ड बनाने के लिए तैनात था, उसका स्थानांतरण हो गया है और उसकी आईडी बंद हो गई है। बकेवर के सब पोस्ट मास्टर रामवीर सिंह ने बताया आधार बनाने वाली मशीन सही हो गई है। गुरुवार शाम तक आ जाएगी। शुक्रवार से आधार बनने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed