{"_id":"60654dca8ebc3e8ca62a411e","slug":"one-died-in-road-accident-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, मासूम के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, मासूम के सिर से उठा पिता का साया
Thu, 01 Apr 2021 10:06 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के धगवां के पास बुधवार देर रात करीब 10 बजे ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने राठ चंडौत मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
बुधवार देर रात से लगा जाम अभी भी जारी है। जाम में आधा सैकड़ा से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार नगवां निवासी पूरन लोधी का बड़ा बेटा संजय (25) बाहर रहकर फैक्ट्रियों में काम करता था। शनिवार को संजय को काम करने के लिए मुंबई जाना था।
बुधवार शाम वह अपने मोबाइल में सिम खुलवाने कस्बा सरीला गया था। वापस गांव जाते समय हादसा हो गया। मृतक युवक की एक साल की बेटी है। हादसे के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर एसडीएम अजीत परेश व सीओ विवेक यादव परिजनों वह ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं। ग्रामीण मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल परिजन उरई में रह रहे मृतक के ताऊ के आने का इंतजार कर रहे हैं।