{"_id":"6ac52416e34fe325a70d003d","slug":"municipal-commissioner-orders-filling-of-potholes-within-3-4-days-warns-of-blacklisting-action-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नगर आयुक्त बोले- तीन से चार दिन में भरें गड्ढे, वरना ब्लैकलिस्ट की होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नगर आयुक्त बोले- तीन से चार दिन में भरें गड्ढे, वरना ब्लैकलिस्ट की होगी कार्रवाई
Tue, 06 Oct 2026 10:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सीएम ग्रिड कार्यों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मंगलवार को सीएम ग्रिड रोड और जोन-4 के मकराबटगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रीनपार्क चौराहा से परेड तक निरीक्षण के दौरान कई जगह गड्ढे मिले। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को तीन-चार दिन में गड्ढे के निर्देश दिए। तय समय में काम पूरा नहीं होने पर जोनल अभियंता को संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क चौराहे पर कई स्थानों पर खुदाई मिलने पर नगर आयुक्त ने लाइटों और पोल की शिफ्टिंग चार दिन में कराने को कहा। सीएम ग्रिड के निर्माण कार्य के दौरान बैरिकेडिंग और नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रताप पेट्रोल पंप, मकराबटगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। जोनल अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी की है जबकि फुटपाथ और नाली का काम नगर निगम कराता है। निरीक्षण में कई जगह व्यू-कटर और फुटपाथ क्षतिग्रस्त मिले। जलनिकासी की व्यवस्था भी नहीं थी। नगर आयुक्त ने क्षतिग्रस्त व्यू-कटर ठीक कराने, ड्रेनेज व्यवस्था करने और फुटपाथ किनारे नाली बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन