फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the call of code of conduct, hurried foundation stone laying, tenders worth more than Rs 150 crore also iss

Kanpur: आचार संहिता की आहट पर आनन फानन शिलान्यास और भूमिपूजन, 150 करोड़ से ज्यादा के टेंडर भी जारी

Sat, 16 Mar 2024 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Mar 2024 12:16 PM IST
सार

Kanpur News: केडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य अभियंता आशु मित्तल ने सभी अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, अवर अभियंताओं की बैठक कर सख्त हिदायत दी कि जिन कार्यों के टेंडर हो गए हैं। उनमें तत्काल ठेकेदारों से अनुबंध करते हुए कार्यादेश जारी करें।

विज्ञापन
On the call of code of conduct, hurried foundation stone laying, tenders worth more than Rs 150 crore also iss
पालिका स्टेडियम में महापौर ने प्रमिला पांडेय ने किया भूमि पूजन, फ्लड लाइट युक्त सहित होगा निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कानपुर में 16 मार्च की शाम से आचार संहिता लगने का पता चलते ही शुक्रवार को नगर निगम सहित विभिन्न विभागों ने आनन-फानन में कार्यादेश जारी करते हुए करीब 30 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, भूमिपूजन कराया। देर रात तक दफ्तर खुले रहे। ठेकेदारों को बुलाकर विकास कार्य करने के लिए अनुबंध किए गए। ठेकेदारों को 16 मार्च को सुबह तक हर हाल में कार्य शुरू करने और मौके से फोटो भेजने के निर्देश दिए गए हैं।  डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा के टेंडर भी जारी किए गए। फिर भी करीब 418 करोड़ रुपये के विकास कार्य अटकने की आशंका है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, केडीए, जलकल विभाग आदि ने पिछले महीने से ही टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी थी। इस दौरान विभिन्न विभागों ने 400 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों के टेंडर जारी किए। 120 करोड़ से ज्यादा के कार्यों के लिए ठेकेदारों को कार्यादेश जारी करते हुए निर्माण की शुरुआत कराई गई। शुक्रवार को दोपहर में अफसरों को जैसे सूचना मिली कि 16 मार्च को शाम तीन बजे के बाद आचार संहिता लागू की जाएगी तो वे सक्रिय हो गए। नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत करीब 146 करोड़ से बनने वाली पांच सड़कों के टेंडर जारी किए।

विज्ञापन

केडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य अभियंता आशु मित्तल ने सभी अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, अवर अभियंताओं की बैठक कर सख्त हिदायत दी कि जिन कार्यों के टेंडर हो गए हैं। उनमें तत्काल ठेकेदारों से अनुबंध करते हुए कार्यादेश जारी करें। साथ ही 16 मार्च को सुबह तक हर हाल में कार्य शुरू कराते हुए फोटो भेजें। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (कानपुर परिक्षेत्र) संजीव भारद्वाज ने भी आचार संहिता लागू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा कार्य शुरू कराने के निर्देश अभियंताओं को दिए।

जनप्रतिनिधियों ने इन कार्यों का किया शिलान्यास
महापौर प्रमिला पांडेय ने पालिका स्टेडियम के सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन, उस्मानपुर वार्ड के अंतर्गत कल्याणेश्वर पार्क के सुंदरीकरण कार्य, कांशीराम कॉलोनी से शिवाजी इंटर कालेज तक सड़क फुटपाथ नाले की मरम्मत और गुंजन स्वीट हाउस से पार्षद अवधेश त्रिपाठी के मकान तक फुटपाथ निर्माण का शिलान्यास किया। वार्ड-25 (नवीननगर काकादेव) के अंतर्गत प्रह्लाद सिंह मार्केट से एकता स्वीट्स होते हए बकरमंडी तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ 68.94 लाख से आरसीसी नाले का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक नीलिमा कटियार ने कल्याणपुर - शिवली मार्ग चौड़ीकरण के लिए शिलान्यास किया। इन कार्यों को करीब 30 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।

विज्ञापन

ये कार्य अटके

  • सीएम ग्रिड योजना के तहत 146 करोड़ से बनने वाली पांच सड़कों के टेंडर ही जारी हो पाए।
  • एक करोड़ से नगर निगम जोन-3, 5 और 6 में सड़कों के निर्माण के लिए नहीं हो पाए अनुबंध।
  • तीन करोड़ की नगर निगम निधि के कार्य भी अटके।
  • 113 करोड़ से प्रयागराज राजमार्ग से चकेरी औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क का निर्माण अटका।
  • 56.24 करोड़ से 25.20 किलोमीटर लंबे पकड़ी-शिवली मार्ग का चौड़ीकरण अटका।
  • 22.58 करोड़ से होना था घाटमपुर-साढ़ मार्ग का चौड़ीकरण।
  • 39.85 करोड़ से चकेरी गौरिया पाली मार्ग को करना था चार लेन।
  • 36.37 करोड़ से चंदनपुर-भीतरगांव-धरमपुर बंबा मार्ग का निर्माण अटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed