{"_id":"63f1158e727ddbd18f017bd1","slug":"on-not-getting-darshan-in-kanpur-the-girl-accused-the-inspector-of-extortion-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दर्शन नहीं मिले.. तो दरोगा पर लगाया उगाही का आरोप, युवती ने वीडियो भी किया वायरल, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दर्शन नहीं मिले.. तो दरोगा पर लगाया उगाही का आरोप, युवती ने वीडियो भी किया वायरल, जानें क्या है मामला
Sun, 19 Feb 2023 12:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:15 AM IST
सार
परमट मंदिर में दर्शन करने पहुंची युवती ने दरोगा पर उगाही का आरोप लगाया है। उसने वीडियो भी वायरल किया, जो जांच में गलत पाया गया है। एसीपी कर्नलगंज ने बताया कि फिलहाल, युवती को हिदायत देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
वीडियो में जानकारी देती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में अपने साथियों संग दर्शन करने पहुंची युवती ने दरोगा पर श्रद्धालुओं से उगाही का आरोप लगा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खपरामोहाल निवासी युवती ने वायरल वीडियो में बताया कि उसे पुलिस कर्मी दर्शन नहीं करने दे रहे थे।
विज्ञापन
उसने विरोध किया, तो पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की। दरोगा पर दर्शन कराने के नाम पर लोगों से रुपये लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो भी वायरल किया। एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि जांच में पता चला कि दरोगा ने मंदिर के सेवादार आशीष को पांच सौ का नोट फुटकर कराने के लिए दिया था।
विज्ञापन
100 रुपये दूधिये को देने के बाद आशीष ने उन्हें चार सौ रुपये दिए, जिसे दरोगा ने अपनी जेब में रखा तभी युवती ने वीडियो बनाकर भ्रम फैलाया। दोपहर करीब 12:30 आरती और भोग के लिए पट बंद किए थे। युवती जबरन मंदिर परिसर में घुसना चाह रही थी। रोकने पर उसने पुलिस से भी अभद्रता की।
विज्ञापन