फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old RUB submerged in Rura, new one stuck in limbo

Kanpur News: रूरा में पुराना आरयूबी जलमग्न, नया अधर में अटका

Fri, 21 Aug 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Old RUB submerged in Rura, new one stuck in limbo
रूरा। बारिश के बाद नगर का पुराना रेलवे अंडरपास (आरयूबी) जलमग्न है। नया आरयूबी अधर में है। आरसीसी सेगमेंट बनाकर तैयार करने के बाद करीब एक साल से काम रुका है। इधर पैदल राहगीरों, साइकिल-बाइक सवारों व हल्के चार पहिया वाहन सवारों को दूसरी ओर आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर रेलवे ओवर ब्रिज बने दो साल हो गए हैं। यह पुल करीब एक किलोमीटर लंबा है। जबकि नगर की अधिकांश आबादी का आवागमन पुराने अंडरपास से हो रहा था। यह अधिक सुविधाजनक और रेलवे क्रासिंग के करीब ही कम दूरी का है। रेलवे ओवर ब्रिज बनने के बाद अब रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को चक्कर लगाकर पुल के जरिये आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आवाजाही में सहूलियत के लिए आठ करोड़ की लागत से रेलवे अंडरपास बनाने की मंजूरी मिली। करीब दो वर्ष पूर्व काम शुरू कराया गया था लेकिन चार आरसीसी सेगमेंट बनाने के बाद से काम रुका है। काम अधर में होने से ठेकेदार के श्रमिक भी दूसरी जगह चले गए। संस्था के जेई विपिन चौधरी ने बताया कि चार आरसीसी सेगमेंट बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें ट्रैक के नीचे खुदाई कर रखा जाना है लेकिन रेलवे द्वारा ब्लॉक नहीं दिए जाने से काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर वैकल्पिक अंडरपास में जलभराव की वजह से लोग डेढ़ किलोमीटर का चक्कर काट आरओबी से होकर आवाजाही को मजबूर हैं। रिंकू बाजपेयी, मनोज यादव व रामजी पांडेय आदि ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों व पैदल राहगीरों को है। ईओ रूरा मनीष कुमार ने बताया कि पुराने अंडरपास के पास नगर पंचायत का नाला है। पंपिंग सेट के जरिए गंदा पानी दूसरी ओर नाला में गिराया जा रहा था। अब बारिश में पंपिंग सेट से पानी निकाला जाना संभव नहीं है। इसकी वजह से बरसात में अंडरपास बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed