फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old man Tried committed suicide in front of officers Angered by not getting justice in Mahoba

यह तस्वीर शर्मनाक है: हाथ में रस्सी लेकर पहुंचा वृद्ध, बोला- न्याय न मिला तो यहीं लगा लूंगा फंदा... मची खलबली

Mon, 22 Jul 2024 09:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Jul 2024 09:26 PM IST
सार

मामला सदर तहसील का बताया जा रहा है। आरोप है कि बेटों ने संपत्ति में कब्जाकर वृद्ध को घर से निकाल दिया है। समाधान दिवस में कई बार फरियाद के बाद भी न्याय न मिलने से वह आहत है।

विज्ञापन
Old man Tried committed suicide in front of officers Angered by not getting justice in Mahoba
बैठक में फरियाद करने पहुंचा वृद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर तहसील महोबा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय अधिकारियों में खलबली मच गई, जब असहाय वृद्ध एक हाथ में रस्सी तो दूसरे हाथ में शिकायती पत्र लेकर अफसरों के सामने पहुंच गया। वृद्ध ने कहा कि वह समाधान दिवस में दस बार शिकायत कर थक चुका है। यदि इस बार समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह इसी रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेगा। तब अफसरों ने तत्काल मौके पर राजस्व टीम को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तभी थाना कबरई के बीला दक्षिण निवासी 75 वर्षीय मुन्नूलाल अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। कहा कि उसके तीन बेटे उसकी संपत्ति पर जबरन कब्जा जमाए हैं और घर में घुसने नहीं देते। उसके भोजन व स्वास्थ्य का कोई प्रबंध नहीं है। वह कुछ वर्षों से कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य खराब होने से वह भोजन मांगकर पेट भरता है। वह काफी समय से न्याय मांग रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि उसका अंगूठा नहीं लगने से राशन भी नहीं मिल पा रहा है। उसकी समस्या का समाधान कराया जाए। चेतावनी दी कि उसकी फरियाद नहीं सुनी गई तो वह यहीं फंदा लगा लेगा। तब अधिकरियों ने लेखपाल को उसके साथ गांव भेजकर समाधान कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed