{"_id":"5ca63e5dbdec2214776103d1","slug":"old-lady-killed-when-she-return-from-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: खेत से लौट रही वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: खेत से लौट रही वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान
Thu, 04 Apr 2019 10:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा के नरैनी में खेत से फसल काट कर लौट रही वृद्ध महिला की गला दाबकर हत्या कर दी गई। शव के आसपास घसीटने के निशान और चेहरे पर चोटें थीं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के सरायं जदीद गांव में राजाबाई राजपूत (60) पत्नी रामकुमार बुधवार को अपने खेत फसल काटने गई थी। फिर नहीं लौटी।
परिजन उसकी तलाश में जुट गए। देर शाम गांव से कुछ दूर स्थित बाबूराम के खेत में उसका शव मिला। गर्दन में उसी की साड़ी से फंदा कसा हुआ था। सीना और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव के आसपास खेत में घसीटने के भी निशान पाए गए।
पुलिस ने शव का पोस्टमाटऱम कराया है। कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि मृतका के देवर रमेशचंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तफ्तीश की जा रही है। हत्या की पृष्ठ भूमि की वजह प्तफिलहाल पता नहीं चल सकी।