फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Offline ticket sales for the UP T20 League have begun.

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग के टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू

Tue, 25 Aug 2026 03:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Offline ticket sales for the UP T20 League have begun.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के दूसरे चरण के 12 मुकाबले 28 अगस्त से ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके लिए सोमवार से ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई। टिकट काउंटर खुलते ही लाजपतनगर स्थित बाटू टेलीकॉम पर युवा खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों की लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन


यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बाटू टेलीकॉम पर ऑफलाइन टिकट बिक्री का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि टिकट ऑनलाइन डिस्ट्रिक्ट एप के साथ ही ग्रीनपार्क स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस और शहर के छह केंद्रों से खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमी बाटू टेलीफोन पाॅइंट गोविंदनगर, लाजपतनगर, दबौली मोड़, सुरपाल टायर्स फजलगंज, गौरव फर्नीचर गोविंदनगर और एएस परफेक्ट चमनगंज से भी टिकट ले सकते हैं। संस्थानों के लिए टिकट खरीदने के लिए ग्रीनपार्क में यूपी लीग के नोडल अधिकारी संजय तिवारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट के दाम 49 से 349 रुपये तक रखे गए हैं। बी गर्ल्स गैलरी का टिकट 49 रुपये, बी जनरल, सी स्टाल और ई पब्लिक 99 रुपये, बी बालकनी 149 रुपये, ए पवेलियन व पवेलियन ग्राउंड 200 रुपये तथा डी चेयर गैलरी का टिकट 249 रुपये में उपलब्ध है। न्यू प्लेयर पवेलियन, ए बालकनी, पवेलियन बालकनी और वीआईपी पवेलियन के टिकट 349 रुपये में मिलेंगे।


इस मौके पर केसीए उपाध्यक्ष संजय तिवारी, सुशील वाधवानी बाटू, वरुण कटारिया, सुमित मध्यान, पीएस नेगी, मनीष मेहरोत्रा, दिनेश कटियार और नीरज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed