फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Obscene Photo Case, One and a half dozen fake Instagram IDs, used to make pornographic photos of girl students

Obscene Photo Case: डेढ़ दर्जन फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, वायरल करता था छात्राओं की अश्लील फोटो, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 07 Aug 2023 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 07 Aug 2023 10:45 AM IST
सार

Kanpur Crime: जांच अधिकारी इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि जांच सही दिशा में बढ़ रही है। साइबर सेल से इंस्टाग्राम अकाउंट की रिपोर्ट आने में देर हो रही है। रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर लिखा गया है।

विज्ञापन
Obscene Photo Case, One and a half dozen fake Instagram IDs, used to make pornographic photos of girl students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कानपुर के नामी स्कूल की कक्षा नौ की छात्राओं की एडिट की हुई फोटो वायरल करने वाले युवक 18 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाते थे। इन आईडी का इस्तेमाल छात्राओं व शिक्षिकाओं की फोटो चुराकर वायरल करने के लिए किया जाता था।

विज्ञापन

गुजैनी थाने में दर्ज इस केस की जांच बर्रा पुलिस कर रही है। उसकी जांच में साफ हो गया है कि युवक अपने एक अन्य साथी को छात्राओं की फोटो भेजता था और एडिट की हुई अश्लील फोटो हासिल कर उन्हें वायरल करता था। जांच के दौरान एक वॉयस रिकार्डिंग भी मिली है।
विज्ञापन

इसमें आरोपी साथी को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर फोटो जल्द एडिट कर भेजने के लिए कहता सुना गया है। इस रिकार्डिंग को भी पुलिस अहम सबूत के तौर पर जांच में शामिल कर चुकी है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि युवक फोटो को वायरल करने के अलावा क्या उपयोग करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर देगी पुलिस
हालांकि अभी पुलिस साइबर सेल की उस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह साफ हो जाएगा कि छात्राओं की फोटो वायरल करने वाले एकाउंट उन्हीं युवकों के थे या नहीं। इस रिपोर्ट के आते ही पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर देगी।

साइबर सेल को भेजा रिमाइंडर
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि जांच सही दिशा में बढ़ रही है। साइबर सेल से इंस्टाग्राम अकाउंट की रिपोर्ट आने में देर हो रही है। रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर लिखा गया है। उसके आते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed