फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Objections will be accepted till March 27, voter list will be published on April 10.

Kanpur News: 27 मार्च तक ली जाएंगी आपत्तियां, 10 अप्रैल को प्रकाशित होगी मतदाता सूची

Mon, 09 Feb 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Objections will be accepted till March 27, voter list will be published on April 10.
कानपुर। एसआईआर अभियान के संशोधित कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रपत्रों पर निर्णय एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही 27 मार्च तक की जाएगी। इसी तरह स्वास्थ्य मापदंडों की जांच तीन अप्रैल तक पूर्ण की जाएगी जबकि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन


एसआईआर विशेष अभियान में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रारूप-6, नाम में सुधार के लिए प्रारूप-7 तथा पता परिवर्तन या डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र के लिए प्रारूप-8 भरकर 6 मार्च तक ऑनलाइन या संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जा सकता है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, वह सभी व्यक्ति पात्र होंगे जो 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। इन पात्र मतदाताओं से आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे।
विज्ञापन


खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन कल
कानपुर। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 फरवरी को होगा। यह प्रदर्शनी 18 फरवरी तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क, लॉन संख्या-2 में चलेगी। उद्घाटन दोपहर दो बजे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान करेंगे। पहले इसका उद्घाटन नाै फरवरी को होना था लेकि किसी वजह से समय बदल गया है। यह जानकारी परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने दी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed