फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   now you can withdraw money without atm card

एसबीआई ने होली से पहले ग्राहकों को दिया तोहफा, अब बिना एटीएम कार्ड निकालें पैसे

Fri, 15 Mar 2019 10:18 PM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
now you can withdraw money without atm card
एसबीआई एटीएम से बिना कार्ड निकालें रुपये - फोटो : अमर उजाला
होली का त्यौहार करीब है। अब अगर आप शॉपिंग करने गए हैं और अपना एटीएम कार्ड घर भूल गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए बैंक के एटीएम में बिना कार्ड लगाए रुपये निकालने की सुविधा, योनो कैश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसबीआई के उपमहाप्रबंधक राम सुख सरोज ने माल रोड स्थित मेन ब्रांच में योनो कैश प्वाइंट (इस फीचर से युक्त एटीएम) का फीता काटकर शुभारंभ किया। मोबाइल पर योनो ऐप डाउनलोड करके सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। 
विज्ञापन

जानिए कैसे काम करेगा योनो ऐप

सरोज ने बताया कि एसबीआई इस सुविधा को लॉन्च करने वाला देश का पहला बैंक है। शहर के 108 एटीएम में से 60 में योनो सुविधा जोड़ दी गई है। बाकी में भी यह सुविधा देने की प्रक्रिया जारी है। मंडल के 11 जिलों के 207 एटीएम में शुक्रवार से एक साथ यह सुविधा जोड़ने की शुरुआत की गई है।

एसबीआई बैंक के खाताधारकों को सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर से योनो ऐप डाउनलोड करना होगा। इसे खोलने पर पिन नंबर सेट करना होगा। इसके बाद योनो पे और योनो कैश के विकल्प मिलेंगे। योनो कैश का विकल्प चुनने के बाद जितनी धनराशि निकालनी है उसे डालकर डन बटन पर क्लिक करना होगा।

 

योनो ऐप इस्तेमाल करने से ये होंगे फायदे

खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का कोड मैसेज से आएगा। यह 30 मिनट तक वैध रहेगा। योनो कैश प्वांइट पर इस कोड को डालकर रकम निकाली जा सकेगी। खास बात यह है कि ऐप पर जितनी रकम डाली गई है, उतनी ही निकाली जा सकेगी। यह रकम भी एटीएम में लिखनी होगी। निर्धारित से ज्यादा रकम डालते ही लेनदेन रद्द हो जाएगा।

कार्ड लेकर चलने की जरूरत नहीं होगा। रकम निकासी में कार्ड के भूलने या खोने का डर नहीं रहेगा। दूर मौजूद परिजनों को कैश निकासी की सुविधा दी जा सकेगी। कार्ड की क्लोनिंग का खतरा नहीं होगा। कैश निकासी के दौरान होने वाले फ्रॉड रुकेंगे। एंड्रॉयड और आईओएस फोन और वेब पर एक ब्राउजर के जरिए भी इसे चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed