अब कानपुर के अस्पताल में भर्ती जमातियों ने किया स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्लीगी जमात में शामिल वे जमाती जिन्हें क्वारंटीन किया गया है कई जगह अस्पताल के स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। अश्लील हरकतें करने के अलावा क्वारंटीन के नियम-कायदे तोड़ने की खबरें भी लगातार देश के कई हिस्सों से आ रही हैं। यूपी में तो इस तरह के मामलों की गंभीरता को देखते हुए रासुका लगा दिया गया है।
अब कानपुर के अस्पताल में भर्ती जमातियों ने स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया है। कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने इस तरह की शिकायत की है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कॉलेज की प्राचार्य आरती चांदनी ने शिकायत की है कि तब्लीगी जमात में शामिल 22 लोग यहां भर्ती हैं और उन्होंने स्टाफ के साथ बदसलूकी की है।
Kanpur: Medical staff at Ganesh Shankar Vidyarthi Memorial Medical College alleged that some patients who are quarantined misbehaved with them.Arti Chandani,Principal says,"22 ppl who attended Tablighi Jamaat event in Delhi were admitted here.They misbehaved with the staff" (3.4) pic.twitter.com/TYjbKqDBXj
— ANI UP (@ANINewsUP) April 3, 2020