{"_id":"67d5e327e4e2a2f3a60f952f","slug":"now-students-of-93-council-schools-will-get-hot-food-instead-of-47-kanpur-news-c-362-1-ka11002-120598-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 47 की जगह अब 93 परिषदीय स्कूलों के छात्रों को मिलेगा गर्म भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 47 की जगह अब 93 परिषदीय स्कूलों के छात्रों को मिलेगा गर्म भोजन
विज्ञापन
कानपुर। अक्षयपात्र फाउंडेशन अब शहरी क्षेत्र के शास्त्रीनगर और किदवईनगर खंड के कुल 93 परिषदीय स्कूलों के 11,429 छात्रों को गर्म भोजन परोसेगा। अभी तक वह बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र के शास्त्रीनगर खंड के 47 विद्यालयों के 5714 छात्रों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। अब किदवईनगर खंड के भी 46 विद्यालयों के 5715 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने की भी जिम्मेदारी दे दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने अक्षयपात्र फाउंडेशन को जिले के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन वितरण करने की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से फाउंडेशन को 4.50 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी हो चुकी है।
फाउंडेशन ने भौंती के कपली गांव में केंद्रीयकृत किचन बनाया है। किचन में दाल और चावल बनाने के लिए कोल ड्रम लगाए गए हैं। रोटियां के लिए बड़ी सी मशीन व अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं। इस मशीन की सहायता से चंद मिनटों में हजारों रोटियां सेंकी जा सकती हैं।
विज्ञापन
सब्जी काटने, छीलने व धोने के उपकरण लगाए जाने की तैयारी है। प्रशिक्षित रसोइये पूरी तरह से मशीनों के जरिये भोजन बनाएंगे। साप्ताहिक मीनू के अनुसार, सभी बच्चों को पौष्टिक दाल, चावल, रोटी व सब्जी परोसी जाएगी।
अभी यहां पर भोजन तैयार कर इंसुलेटेड गाड़ियों के माध्यम से स्कूलों में भोजन वितरण करा रहा है। इन गाड़ियों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इनके माध्यम से खाने को करीब 10 घंटे तक गर्म रखा जा सकता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि अक्षयपात्र फाउंडेशन पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन तैयार कर उसका वितरण कराती है। जुलाई माह से जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन वितरण शुरू कर दिया जाएगा।