फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now National sugar institute will provide sugar making training to sri lanka

कानपुर का राष्ट्रीय शर्करा संस्थान अब श्रीलंका, नाइजीरिया में बनवाएगा चीनी

Wed, 02 Jan 2019 11:06 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 02 Jan 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Now National sugar institute will provide sugar making training to sri lanka
श्रीलंका से 10 साल के लिए करार होगा।
श्रीलंका, बांग्लादेश और नाइजीरिया की चीनी मिलों को नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) चलवाएगा। इसके लिए इंस्टीट्यूट को नाइजीरिया और श्रीलंका से औपचारिक अनुरोध पत्र प्राप्त हो गया। इंस्टीट्यूट बांग्लादेश की बंद पड़ी दो चीनी मिलों को चलवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को देगा।
विज्ञापन


एनएसआई की निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन की अगुवाई में टीम श्रीलंका जाएगी। नाइजीरिया का आठ सदस्यीय दल फरवरी के प्रथम सप्ताह कानपुर आएगा। एनएसआई के निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि श्रीलंका में चीनी उद्योग को इंस्टीट्यूट तकनीक उपलब्ध कराएगा। इस संबंध में श्रीलंका के सचिव डॉ. कीर्ति पाल से बात हुई है। वहां शुगर इंस्टीट्यूट भी बनाया जाएगा। श्रीलंका से 10 साल के लिए करार होगा। पांच साल में समीक्षा की जाएगी। मिस्त्र भी चीनी उद्योग में गुणवत्ता सुधार के लिए एनएसआई की मदद चाहता है। बताया कि एनएसआई साउथ-ईस्ट एशिया के 12 देशों को कंसल्टेंसी देता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed