फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now in general diseases cashless treatment

अब सामान्य बीमारियों में भी कैशलेस इलाज

Wed, 15 Jul 2015 01:33 AM IST
दुर्गेश त्रिपाठी, कानपुर
दुर्गेश त्रिपाठी, कानपुर Updated Wed, 15 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now in general diseases cashless treatment
कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआई) से जुड़े शहर के ढाई लाख से ज्यादा बीमित (आईपी) कर्मचारियों को अब सामान्य बीमारियों में भी प्राइवेट अस्पतालों, प्राइवेट क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटरों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार के आदेश पर बीमा योजना के संचालन के लिए गठित स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी (एसईसी) ने सामान्य बीमारियों में भी प्राइवेट अस्पतालों में बीते सप्ताह इलाज को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


जल्द ही शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। अभी सुपर स्पेशिएलिटी इलाज में ही  कैशलेस की सुविधा है। प्रदेश में आईपी की संख्या 13 लाख से ज्यादा है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने प्रदेशों में कर्मचारी राज्य बीमा योजना को संचालित करने के लिए राज्य सरकार को पूरा अधिकार दे दिया है। अब तक निगम ही योजनाओं को राज्य सरकार की मदद से संचालित करता था। निगम ने कर्मचारियों को सुपर स्पेशिएलिटी इलाज में ही कैसलेस की सुविधा दी थी।
विज्ञापन


सामान्य से ज्यादा बीमार कर्मचारियों को सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराना पड़ता था। यदि सरकारी अस्पताल ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया तब ही ऐसे कर्मचारियों को इम्पैनल्ड सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल रेफर किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मई 2015 को प्रदेश सरकार ने एसईसी का गठन किया।

गठन के बाद एसईसी ने ईएसआई से जुड़े कर्मचारियों के सेकेंडरी केयर के लिए भी अस्पतालों में कैशलेस सुविधा का प्रस्ताव पास किया। अभी सरकारी अस्पतालों में कई जांचें और दवाएं बाहर से मंगानी पड़ती हैं। इसका भुगतान कर्मचारी को करना पड़ता है। बाद में कर्मचारी विभाग में भुगतान के लिए बिल लगाता है। नई व्यवस्था में सरकारी अस्पतालों में ही निर्धारित बजट जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed