फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now FIR will be enter in Doctors absence at hospital

अब से डॉक्टर की गैरहाजिरी से मौत हुई तो होगी FIR

Tue, 05 Sep 2017 10:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Sep 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Now FIR will be enter in Doctors absence at hospital
डेमो
अब से उन डॉक्टरों की शामत आएगी जो अस्पताल से गैर हाजिर रहते हैं। विशेषतौर पर नजर रखी जा रही है। यदि किसी डॉक्टर की गैर हाजिरी में कोई मरीज मरता है तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज होगी।  
विज्ञापन

 

यूपी में कानपुर के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि यदि किसी अस्पताल में डॉक्टर की गैर हाजिरी के कारण किसी व्यक्ति की मौत होती है तो उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता हर हाल में रहे। दक्षिण क्षेत्र में जिला अस्पताल आवश्यक है। इस पर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

 

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू की जाए। अस्पतालों में रख-रखाव और उपयोग में आने वाली मशीनें भी कार्यरत रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि सभी एंबुलेंस चालू हालत में हैं। इस साल अस्पतालों में कुल 30 डेंगू के मरीज आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सात नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि वह गांवों में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करें।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने को कहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अफसर मौजूद रहे।
 

-डीएम ने कहा, दक्षिण क्षेत्र में जिला अस्पताल आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed