फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now Chess in School program will be there in schools of villages and towns too

Kanpur News: अब गांवों-कस्बों के स्कूलों में भी होगा चेस इन स्कूल प्रोग्राम

Mon, 14 Jul 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Now Chess in School program will be there in schools of villages and towns too
कानपुर। वर्ष 2022 से चल रहे एआईसीएफ के चेस इन स्कूल प्रोग्राम का आयोजन अब प्रदेश के गांवों और कस्बों के स्कूलों में भी होगा। प्रदेश की शतरंज इकाइयों को इसकी जानकारी दी गई है। यह बातें रविवार को आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब में उप्र चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक कपूर ने आमसभा के दौरान कही। आमसभा में 42 जिलों के प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन

अध्यक्ष कार्तिक कपूर ने बताया कि अगस्त में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर में होगा। इसके अलावा अंतर विद्यालयीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने की भी योजना है। सीतापुर में जीएम (ग्रैंड मास्टर) सीरीज फिडे रेटिंग टूर्नामेंट की सफल शुरुआत हुई है। चयनित खिलाड़ियों को जीएम और आईएम स्तर के विशेषज्ञों से विशेष प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। सचिव एके रायजादा ने बताया कि एआईसीएफ और फिडे के सहयोग से चयनित प्रशिक्षकों के लिए ट्रेनिंग, ऑर्बिटर ट्रेनिंग प्रोग्राम, प्रारंभिक शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता, ग्रैंडमास्टर शतरंज प्रतियोगिता, यूपी शतरंज ली सहित कई प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। आमसभा में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर, सचिव दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed