{"_id":"6a233082195fea2f5909871b","slug":"notices-issued-to-55-people-who-built-shops-and-houses-on-the-sisamau-drain-kanpur-news-c-12-1-knp1097-1547691-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीसामऊ नाले पर दुकान, मकान बनाने वाले 55 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीसामऊ नाले पर दुकान, मकान बनाने वाले 55 लोगों को नोटिस
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम प्रशासन ने सीसामऊ नाले पर दुकान और मकान बनाने वाले 55 लोगों को नोटिस जारी किया है। उनस पूछा गया है कि सीसामऊ नाले पर दुकान और उस पर मकान किस अधिकार से बनाया? जमीन कैसे आवंटित हुई थी और आवंटन किसने किया था? इससे संबंधित कागजात लेकर आएं। नगर निगम संबंधित लोगों के कागज देखकर आगे की कार्रवाई के संबंध में निर्णय लेगा।
मकरावटगंज ढाल पर रविवार को सीसामऊ नाले के स्लैब का एक हिस्सा ढह गया था। इस वजह से बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए 20 परीक्षार्थी और अभिभावक नाले में गिर गए थे। नगर निगम के जोन-4 के अधिकारियों ने नाले पर बनी दुकानों और उनके ऊपर बने मकानों से संबंधित कागज मांग तो दुकानों और मकानों से संबंधित लोगों का कहना था कि नब्बे के दशक में नगर निगम की ओर से ही दुकानें आवंटित की गई थी। इस संबंध में नगर निगम के जोन-4 की अधिशासी अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि संबंधित लोगों को नोटिस दे दिया गया है कि वह अपनी दुकान और मकान के आवंटन से संबंधित कागजात लेकर आएं। सभी के कागज को देखकर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।