{"_id":"68d30b28d7d7f3194f05fd74","slug":"notice-given-to-close-the-hospital-kanpur-news-c-362-1-ka11001-131913-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चिकित्सालय बंद करने के लिए दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चिकित्सालय बंद करने के लिए दिया नोटिस
विज्ञापन
कानपुर। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. रमित रस्तोगी और उनकी टीम ने कल्याणपुर में संचालित न्यू लाइफ बेबी केयर, माधव हॉस्पिटल, मां शक्ति नर्सिंग होम का निरीक्षण किया।
बिना पंजीकरण के पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं। एसीएमओ ने न्यू लाइफ बेबी केयर हॉस्पिटल के प्रथम तल को खाली कराया और यहां भर्ती बच्चों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराकर वॉर्ड को सील किया। अस्पताल को 48 घंटे का समय दिया गया कि वे कागज दिखाएं। उन्होंने अस्पताल में कोई भी चिकित्सकीय गतिविधियां संचालित न किए जाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा माधव हॉस्पिटल व मां शक्ति नर्सिंग होम को भी नोटिस जारी किया कि 48 घंटे में स्पष्टीकरण दें। अस्पताल में किसी भी रोगी को भर्ती कर इलाज तब तक न करें।