{"_id":"570aab544f1c1b8471c810cd","slug":"not-return-the-sxicize-duty-in-jewelley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी से एक्साइज ड्यूटी वापस न होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी से एक्साइज ड्यूटी वापस न होगी
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर।
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
नयागंज सराफा बाजार में ज्वैलरी बॉक्स जलाते सराफा कारोबारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी खत्म करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसके बदले वह सराफा कारोबारियों की अन्य समस्याओं के समाधान को तैयार हैं। एक्साइज लगने के बाद भी अधिकारी उनका उत्पीड़न नहीं कर सकेेंगे। ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए उन्होंने एक कमेटी गठित की है। एक्साइज मसला निपटाने के लिए बनाई गई ऑल इंडिया ज्वैलर्स एक्शन कमेटी के चेयरमैन फतेह चंद्र रांका के नेतृत्व में देश के छह प्रमुख सराफा कारोबारियों ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। एक्शन कमेटी के सदस्यों ने एक्साइज वापसी का आग्रह किया और 40 दिन से जारी बंदी का हवाला दिया। कारोबारियों ने कहाकि एक्साइज वापसी के बिना देश भर के सराफ बंदी वापसी को तैयार नहीं हैं। इस पर भाजपा हाईकमान ने स्पष्ट जवाब दिया कि एक्साइज वापसी नहीं होगी। इसके बदले में वह कारोबारियों को अन्य सहूलियतें दे सकते हैं। उन्होंने कारोबारियों को सरकार के इस सुझाव पर विचार करने को कहा है। इसके साथ ही कारोबारियों की यह वार्ता भी बेनतीजा रही।
यूपी सराफा कमेटी का फैसला कल के बाद
भाजपा हाईकमान से वार्ता के बाद यह चर्चा रही कि सराफा कारोबारी बुधवार शाम से बाजार खोलने को तैयार हैं। इस पर उत्तर प्रदेश सराफा कमेटी के पदाधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट की। संगठन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि उनका संगठन अभी बंदी खोलने के पक्ष में नहीं है। इसी मसले को लेकर रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेशचंद्र जैन की अगुवाई में दिल्ली में देश के 15 से अधिक राज्यों के पदाधिकारियों के साथ करीब चार घंटे तक बैठक चली। सभी संगठन इस बात पर सहमत हुए कि सरकार जब तक लिखित रूप से एक्साइज वापस नहीं लेती तब तक बंदी वापस नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक बाजार अनवरत बंद रहेंगे। आगे की रणनीति बुधवार को तय करेंगे।
एक्साइज के विरोध में सराफों ने जेवर के डब्बों की होली जलाई
कानपुर। ज्वैलरी पर एक फीसदी एक्साइज के विरोध में रविवार को कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन की अगुवाई में सराफों ने जेवर के डब्बों की होली जलाकर आक्रोश जताया। नारेबाजी करते हुए कारोबारियों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने का संदेश दिया। शहर के सराफा संगठनों के पदाधिकारी दोपहर एक बजे नयागंज स्थित पीपल वाली कोठी के पास एकजुट हुए। बाजार में स्थित सोने चांदी की दुकानों से जेवर रखने वाले चार-चार डब्बे एकत्र किए। इसके बाद कारोबारियों ने इनमें आग लगाकर सरकार पर कारोबार चौपट करने का आरोप मढ़ा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राम निवास रस्तोगी ने कहा कि 40 दिन की तालाबंदी ने जता दिया कि सरकार को सराफों की चिंता नहीं है। महामंत्री पंकज अरोड़ा ने कहा कि डब्बे जलाने का संकेत यह है कि एक्साइज नहीं सहेंगे। भले ही कारोबार न करें। प्रवक्ता पुष्पेंद्र जायसवाल ने कहा कि इस कारोबार में इतनी पेचीदगियां देखकर कारोबारियों की नई पीढ़ी इसमें नहीं आ रही है। प्रदर्शन में नटवर मिश्रा, अजय शर्मा, अजीत ओमर, राजीव अग्रवाल, आयुब खान, अजय तिवारी, मुकुल वर्मा, प्रमोद शर्मा, अब्दुल्ला, महेश वर्मा, श्याम मोहन पाल, विश्वजीत पाल, शिव सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
आज गंगा में औजार करेंगे प्रवाहित
कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन की अगुवाई में सोमवार को शहर के स्वर्णकार सुनारी के औजारों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इससे पहले औजारों को ठेले पर रखकर नयागंज पीपल वाली कोठी से जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस मुख्य बाजारों से होते हुए भगवतदास घाट पहुंचेगा।