फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Not having a helmet commission death

हेलमेट न होने से आढ़ती की मौत

Wed, 20 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Not having a helmet commission death
सुरेश भाटिया (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
कल्याणपुर स्थित बैरी पुलिया पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में आजाद नगर निवासी सब्जी के आढ़ती सुरेश भाटिया (52) की मौत हो गई। सुरेश हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर में गहरी चोट आई थी। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में सपा विधायक सतीश निगम, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार समेत कई नेताओं की भीड़ लगी रही। पुलिस ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर सुरेश अपनी पल्सर बाइक से बिठूर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार आ रही पैशन बाइक से टकराते ही सुरेश बाइक से उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पड़ी ईंटों पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने घायल सुरेश को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर दोनों बेटे अतुल और राहुल भी पहुंच गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर में सुरेश ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस बड़ी संख्या में जानने वाले पहुंच गए। शोक में कल्याणपुर सब्जी मंडी बंद हो गई और आजाद नगर की कुछ दुकानों के भी शटर गिर गए। पुलिस का कहना है कि पैशन बाइक सवार का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
कानपुर (ब्यूरो)। महाराजपुर में सोमवार रात टेंपो की चपेट में आकर साइकिल सवार रूमा निवासी सरवन (28) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी राजेश घायल हो गया। दोनों सब्जी लेने के लिए निकले थे। कुलगांव मोड़ पर हुए इस हादसे के संबंध में पुलिस ने बताया कि चालक टेंपो समेत भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि सरवन की साल भर पहले ही शादी हुई थी। 

कंटेनर पलटने से बाइक सवार दंपति की दबकर मौत
रसूलाबाद (कानपुर देहात) (ब्यूरो)। औरैया के कसबा बेला से बाइक पर सवार होकर पत्नी का इलाज कराने कानपुर जा रहे एक दंपति की कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक अपने परिवार में इकलौता था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

प्रदीप दुबे निवासी कसबा बेला जनपद औरैया ने बताया कि उनका भांजा ऋषभ (30) पत्नी रमा (28) को साथ लेकर मंगलवार की दोपहर बाइक से कानपुर जा रहा था। रमा का कानपुर में एक चिकित्सक के यहां चेकअप होना था। उसरी गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रक संतुलन खो बैठा। इससे कंटेनर ट्रक पलट गया, जिससे उसके बाएं साइड में चल रहे दंपति उसके नीचे आकर दब गए, जिससे मौत हो गईं।


परिजनों ने बताया कि ऋषभ का विवाह पांच माह पहले जनवरी में विधूना के गांव डोछापुर निवासी रमा के साथ हुआ था। इकलौते बेटे व बहू के मौत की खबर पाते ही ऋषभ की विधवा मां लक्ष्मी गश खाकर गिर पड़ी। वहीं, मृतका के मायके वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed