फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Non bailable warrants against 19 BSP leaders

19 बसपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, पूर्व सीएम मायावती की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर किया था बवाल

Sat, 27 Jul 2019 02:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Non bailable warrants against 19 BSP leaders
मायावती (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की लखनऊ में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के विरोध में फर्रुखाबाद में आंबेडकर तिराहा फतेहगढ़ के पास जाम लगाने व सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का बसपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अदालत में उपस्थित न होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष समेत 19 बसपा नेताओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सरकार विरोधी नारे लगाए थे। रोडवेज बस व अन्य वाहनों में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया था।
विज्ञापन


 

तत्कालीन फतेहगढ़ कोतवाल रूम सिंह यादव ने बसपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने जांच कर पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष मोहल्ला नौलक्खा निवासी अजय भारती, वनखड़िया निवासी अमित गौतम, नगला प्रीतम निवासी सतीश जाटव के पुत्र अनुराग, नाला मछरट्टा निवासी देवेश त्रिपाठी, भोलेपुर निवासी राकेश राठौर, जहानगंज निवासी अजीत सुमन, आवास विकास कालोनी निवासी प्रमोद दिवाकर, पुलमंडी निवासी नरेंद्र जाटव, नगलादीना निवासी हरिओम पाल, हैवतपुर गढ़िया निवासी ब्रह्मशरण, अंडियाना निवासी राजीव चतुर्वेदी, कठेरियन नगला बुढ़नामऊ निवासी जगदीश गौतम, वनखड़िया निवासी रामानंद प्रजापति, बसपा जिला प्रभारी रामनरेश गौतम, आवास विकास कालोनी निवासी शैतान सिंह शाक्य की पत्नी सरिता शाक्य, नरकसा निवासी संजय आनंद, बारामई चकरपट्टी नवाबगंज निवासी पूर्व  बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, पुलमंडी निवासी रामरतन व एक वकील के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

इन सभी आरोपियों को कोर्ट में समन के माध्यम से तलब किया गया था। कोर्ट में उपस्थित न होने पर सीजेएम ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। 
 

कुछ बसपा से बाहर तो कोई छोड़ गया पार्टी
जिन बसपा नेेताओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है उनमें कुछ तो बसपा से बाहर हैं तो कुछ पार्टी छोड़ गए हैं। सूत्रों की मानें तो आरोपी सरिता शाक्य भाजपा में चली गईं। पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, ब्रह्माशरण, अजीत सुमन, हरिओम पाल पार्टी से बाहर हैं। रामानंद प्रजापति वर्तमान में सपा में हैं। 

जेल में है एक आरोपी
इसी मुकदमे के आरोपी जगदीश गौतम निवासी कठेरियन नगला बुढ़नामऊ को पुलिस ने 19 जुलाई को चोरी के आरोप में पकड़ कर कोर्ट में पेश किया था। वहां से उसे जेल भेजा गया था। आरोपी की जमानत याचिका सीजेएम कोर्ट में डाली गई है। उस पर थाने से रिपोर्ट मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed