फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NOC to new terminal building at chakeri airport, Effect of lobbying of CM Yogi Adityanath and Assembly Speaker Satish Mahana

यूपी: सीएम के पास विभाग आते ही एयरपोर्ट टर्मिनल को एनओसी, जल्द शुरू होगा नया टर्मिनल 

Sat, 02 Apr 2022 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 04:08 PM IST
सार

कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल बिल्डिंग को बनाने का रास्ता साफ हो गया है और चल रही टालमटोली पर अंकुश लग गया है। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पैरवी का असर हुआ है। यही कारण है कि नई टर्मिनल बिल्डिंग को लेकर रक्षा मंत्रालय से एनओसी मिल गई है। 

विज्ञापन
NOC to new terminal building at chakeri airport, Effect of lobbying of CM Yogi Adityanath and Assembly Speaker Satish Mahana
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागरिक उड्डयन विभाग का जिम्मा स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पासर होने से चकेरी एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल बिल्डिंग को बनाने में हो रही हीलाहवाली पर अंकुश लग गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पैरवी का असर यह हुआ है कि रक्षा मंत्रालय ने टर्मिनल के लिए टैक्सी लिंक रास्ता और अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए करीब एक साल से रुकी हुई एनओसी जारी कर दी है।

विज्ञापन

अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होने  की जानकारी एयरपोर्ट निदेशक बीके झा ने महाना को दी। इसी के साथ 15 अगस्त तक इस टर्मिनल बिल्डिंग को पूरा करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित की गई है। अब तक 61 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम और कुछ प्राइवेट कंपनियों के काम में लापरवाही की वजह से देरी हुई है। 
विज्ञापन

रनवे से एपरॉन तक का टैक्सी लिंक वे बनेगा निर्माणाधीन एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने वाली फ्लाइटों को एपरॉन तक ले जाने के लिए टैक्सी लिंक रास्ता बनाने का काम रक्षा मंत्रालय की अनुमति न मिलने से रुका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रनवे और आसपास के इलाके में प्रकाश के लिए दो अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए भी एनओसी मिल गई है। रक्षा मंत्रालय की जमीन पर निर्माण के लिए एनओसी मंत्रालय को ही देनी थी। मजबूत पैरवी न होने की वजह से काम अटका था। इसके पहले नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री नंद गोपाल नंदी थे, उनके दो बार निरीक्षण करने और समय पर काम पूरा करने की चेतावनी का असर राज्य निर्माण निगम तक पर नहीं हुआ था। विभाग मुख्यमंत्री के पास आते ही काम ने तेजी पकड़ ली है। 
नए टर्मिनल से होगा कई फ्लाइटों का संचालन
एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के प्रभारी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पिछले दिनों मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने टर्मिनल के निर्माण से संबंधित विभागों और ठेकेदारों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों के साथ बैठक की थी। इसमें अगस्त तक काम पूरा करने का सभी विभागों ने भरोसा दिया था। इसके बाद ही 15 अगस्त इस टर्मिनल को पूरा करने की डेडलाइन रखी गई है। एयरपोर्ट का नया टर्मिनल चालू होते ही कई फ्लाइटों का संचालन यहां से होने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed