फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No consensus could be reached between the lawyers who were busy devising a strategy for agitation against the cases

Kanpur News: मुकदमों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने जुटे अधिवक्ताओं के बीच नहीं बनी बात

Thu, 11 Sep 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
No consensus could be reached between the lawyers who were busy devising a strategy for agitation against the cases
कानपुर। अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट लगाए जाने और गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए जाने के खिलाफ आंदोलन चलाने का मन बना रहे लायर्स और बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक का नतीजा ढाक के तीन पात वाली साबित हुई। दो दिन तक चले मंथन के बाद तय किया गया कि इस मामले में पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया जाएगा। जबकि कचहरी से लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक जिस तरह से 15 थानों की पुलिस लगाकर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे, उससे लग रहा था कि अधिवक्ताओं का संगठन कुछ बड़ा करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

एक दिन पहले आंदोलन की रणनीति बनाने को लेकर लायर्स एसोसिएशन की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल हाेने से पहले ही बार एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों ने बैठक की सूचना नहीं होने की बात की थी, बाद में दोनों तरह से इस बात को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की बातें भी वायरल हुई। इसलिए पहलेे दिन की बैठक में सिर्फ इतना हुआ था कि बुधवार को फिर से बैठक होगी जिसमें लायर्स और बार दोनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। पहले यह बैठक एक बजे शुरू होनी थी लेकिन एक घंटे बाद दो बजे से शुरू हुई। बैठक में पहले लॉयर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी की फिर लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक और अंत में बार-लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व दोनों एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों व महामंत्रियों की संयुक्त बैठक हुई। कई घंटे तक चली इस बैठक में क्या-क्या फैसला लिया जाना है, इसे जानने के लिए बाकी अधिवक्ताओं और शहर के अन्य लोगों काफी जिज्ञासा रही है। हर कोई एक दूसरे से फोन से यह पता कर रहा था कि बैठक में क्या हो रहा है।
विज्ञापन

अंतत: सभी ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि 12 सितंबर को पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा जाएगा। पुलिस द्वारा बेवजह अधिवक्ताओं को परेशान कर उनका उत्पीड़न न किए जाने की मांग रखी जाएगी। इस संबंध में गुरुवार को मांग पत्र तैयार होगा और शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से मिलकर उसे सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा व संचालन महामंत्री राजीव यादव ने किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर बाजपेई, महामंत्री अमित सिंह के अलावा दोनों एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पूर्व अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed