फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआईटी कानपुर की लाइब्रेरी से 90 लाख की किताबें गायब

Mon, 02 Jul 2018 06:25 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 06:25 PM IST
सार

- 18 हजार किताबों का नहीं चल रहा पता
- किताब वापस न करने वालों को दी जाएगी नोटिस  
- अब किताबों में होगी आरएफआईडी टैगिंग, बढ़ाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
 

विज्ञापन
ninety lakh worth books missing from IIT library
डेमाे पिक
आईआईटी कानपुर की पीके केलकर लाइब्रेरी से 18 हजार किताबों के गायब होने का मामला सामने आया है। इनकी कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले की जांच के बाद इंस्टीट्यूट एडवाइजरी कमेटी (आईएसी) ने लाइब्रेरियन को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

 

ninety lakh worth books missing from IIT library
डेमाे पिक
डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि लाइब्रेरियन को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। इसमें देखा जाएगा कि गायब किताबों को किसे आवंटित किया गया है। अगर उसका कोई रिकॉर्ड होगा तो किताब ले जाने वाले छात्र या शिक्षक को नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं अगर किताबों का रिकॉर्ड नहीं मिलेगा तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
 

यह है आरएफआईडी टैगिंग

ninety lakh worth books missing from IIT library
डेमाे पिक
कमेटी ने लाइब्रेरियन को निर्देश दिया है कि लाइब्रेरी के प्रत्येक किताबों में रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन डिवाइस (आरआईएफडी) की टैगिंग की जाए। इससे बगैर कंप्यूटर में नाम और नंबर दर्ज कराए अगर कोई छात्र या अन्य चोरी से किताब लाइब्रेरी से बाहर ले जाएगा तो गेट पर सायरन बजने लगेगा। बताते चलें कि किताबों को लेते और वापस लेते समय लाइब्रेरी में इंट्री की जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाए जाएंगे कर्मचारी, महिला कर्मचारी भी होंगी

ninety lakh worth books missing from IIT library
डेमाे पिक
इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी से किताबें दोबारा गायब न हों, इसके लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा लाइब्रेरी खुलने तक महिला कर्मचारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि छात्राओं पर महिला कर्मचारी निगरानी रख सकें।
 
विज्ञापन

आईएसी ने ये भी सुझाव दिए

ninety lakh worth books missing from IIT library
डेमाे पिक
- छात्रों को न तो समूह में प्रवेश दिया जाएगा और न ही उन्हें लाइब्रेरी से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। मतलब एक-एक करके ही छात्र बाहर जा सकेंगे या अंदर प्रवेश करेंगे।
- किताबों को वापस देने की अधिकतम समय-सीमा को बढ़ाया जाएगा ताकि किताब ले जाने वाले छात्र या शिक्षक उसका भरपूर प्रयोग कर पाएं।
- लाइब्रेरी परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed