फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine year old girl misdeed

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, मामा के यहां रहकर करती थी पढ़ाई, पुलिस ने आरोपी को दबोच जेल भेजा

Fri, 03 Jan 2020 01:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Nine year old girl misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
फतेहपुर के जाफरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात 25 साल के एक विवाहित युुवक ने नौ साल की बच्चे से निर्माणाधीन नलकूप में दुष्कर्म किया। बच्ची के आपबीती बताने पर मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के दिन गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था।
विज्ञापन


नौ साल की पीड़ित बच्ची जहानाबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह जाफरगंज थाने के एक गांव में मामा के यहां रहकर कक्षा पांच में पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार को गांव में एक तेरहवीं संस्कार का आयोजन था। इस संस्कार में शामिल होने बच्ची के गांव का एक विवाहित शख्स साइकिल से यहां आया था।
विज्ञापन


उसने साइकिल पड़ोस के गांव में एक रिश्तेदार के यहां छोड़ दी थी। यह बच्ची के रिश्ते में गांव का भाई लगता है। बच्ची ने बताया कि युवक ने उसे पचास रुपये दिए और कहा कि मुझे अपने मामा के गांव से बाहर पड़ोस गांव तक छोड़ दो। वह झांसे में आकर साथ चली गई। युवक ने गांव के बाहर निर्माणाधीन नलकूप में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की कोशिश की। किसी से न बताने की बात कहते हुए हाथ जोड़ने पर जिंदा छोड़ा। घर आकर उसने मां से पूरी बात बताई। रात में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को उसके रिश्तेदार के गांव पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि उसके गांव में खेती की पुरानी खुन्नस में फंसाया जा रहा है। दूसरी ओर थानेदार शेर सिंह राजपूत का कहना है कि आरोपी का मेडिकल कराकर डीएनए जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है। उसे शुक्रवार को पूछताछ पूरी होने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed