फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nikhat Ansari upset by the sharp questions of the investigation team, said  I am not a part of any conspiracy

अब बेगम ने जोड़े हाथ: जांच टीम के तीखे सवालों से निखत हुई परेशान, बोली- मैं किसी सजिश का हिस्सा नहीं

Sun, 19 Feb 2023 08:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Feb 2023 08:17 PM IST
सार

पुलिस रिमांड में विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो जांच टीम के तीखे सवालों पर टूट गई। उसने हाथ जोड़कर कहा कि मैं किसी साजिश का हिस्सा नहीं हूं। बता दें कि 72 घंटे की रिमांड के 57 घंटे पूरे हो चुके हैं। आज दोपहर में रिमांड की मियाद पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Nikhat Ansari upset by the sharp questions of the investigation team, said  I am not a part of any conspiracy
निखत अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में पुलिस रिमांड पर विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो रविवार को मानो सवालों की बौछारों से टूट सी गई। मुख्य रूप से विधायक को जेल से भगाने की साजिश रचने, हत्या व रंगदारी वसूलने की धमकी दिलाने व जेल अधिकारियों को रुपये व गिफ्ट पहुंचाने के सवाल पर टालमटोल किया।

विज्ञापन

इस  पर पुलिस टीम ने कुछ सख्ती की। इन तीखे सवालों पर निखत एकदम रूआंसी हो गई और जांच टीम के सामने हाथ जोड़कर कहने लगी कि ऐसी किसी साजिश का वह हिस्सा नहीं है। वह सिर्फ अपने पति से मिलने आती थी। उसका एक साल का बच्चा है उसे भी एक दो बार पिता से मिलाने ले गई थी।
विज्ञापन

दस फरवरी को जिला जेल में नियमों के विपरीत पति विधायक अब्बास से मिलने पहुंची पत्नी निखत बानो व उसके चालक को जिला पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद लखनऊ की अदालत के 72 घंटे की रिमांड के आदेश पर निखत को शुक्रवार की दोपहर को लगभग एक बजे तीन व नियाज को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों से टीमों ने पूछे नए सवाल
जानकारी के अनुसार निखत की रिमांड पर पुलिस लाइन गेस्ट हाउस के एक कक्ष में एसटीएफ, एसआईटी व वाराणसी से आई विशेष टीम के अधिकारियों ने एक साथ पूछताछ शुरु की। रविवार की सुबह 9 बजे से ही निखत व नियाज को एक कमरे में बैठाकर टीम ने दो दिन में दिए गए जवाबों के आधार पर ही नए सवाल किए।

निखत हाथ जोड़कर बोली- मैं किसी साजिश का हिस्सा नहीं
बताया गया कि खासकर जेल से रंगदारी वसूली व धमकी दिलाने, सउदी अरब की मुद्रा बरामदगी व जेल से भगाने की साजिश के सवाल पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो टीम ने कुछ सख्ती अपनाई। सूत्र बताते हैं कि निखत बानो बेबस होकर टीम के सामने हाथ जोड़कर कहने लगी कि वह किसी साजिश का हिस्सा नहीं है।

मददगारों ने जेल के अधिकारियों से संपर्क किया
उसने पति से मिलने के लिए कुछ लोगों की मदद ली। इसके बदले में मददगारों ने जेल के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्हें क्या और कहां कुछ दिया गया इसकी कोई जानकारी नहीं है। शाम पांच बजे तक तीन चरणों में पूछताछ के बाद जांच टीम ने सभी रिकार्ड एकत्र किए।

बढ़ा दी गई है सुरक्षा
पुलिस लाइन में चल रही निखत व नियाज से पूछताछ के लिए लगे बैरियर व कमरों के पास तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या बढा दी गई है। पुलिस लाइन के गेट से लेकर गेस्ट हाउस के कमरे तक तीन स्थानों पर लगे बैरियरों में अब पीएसी के चार चार जवानों की भी तैनाती कर दी गई है।

72 घंटे की रिमांड के 57 घंटे पूरे
निखत बानो के पुलिस रिमांड के 72 घंटे में पूछताछ के दौरान रविवार की रात को समाचार लिखे जाने तक 57 घंटे पूरे हो चुके हैं। सोमवार की दोपहर को समय पूरा होने पर पुलिस उसका मेडीकल परीक्षण कराकर जेल लेकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed