फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   15,000 people across 39 villages affected by floods.

Chitrakoot News: 39 गांवों के 15 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित

Sun, 13 Sep 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 13 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
15,000 people across 39 villages affected by floods.
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि अतिवृष्टि से जिले के 39 गांवों के 15207 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें कर्वी के 19, मानिकपुर व राजापुर के 10-10 गांव शामिल हैं। 688 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को 32470 लंच पैकेट और 6200 राशन किट बांटी गईं। इसमें कर्वी में 3523, राजापुर में 1727, मानिकपुर में 900 और मऊ में 50 किट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मकान क्षति के 1884 प्रकरणों में 1.02 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं। शेष का भुगतान जल्द होगा।
विज्ञापन

कृषि अनुदान के 1500 किसानों का डेटा फीड हुआ है, जिसमें 917 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त है। रविवार सुबह 8 बजे मंदाकिनी का जलस्तर 123.90 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से नीचे है। डीएम ने राहत व सर्वे कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed