फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   niece killed his uncle and committed suicide

ताऊ ने प्यार करने से किया मना तो भतीजी ने कर दिया कुछ ऐसा

Wed, 29 Nov 2017 01:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Nov 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
niece killed his uncle and committed suicide
गमगीन परिजन व चाचा शिवमंगल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बारामाफी गांव में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग में बाधक बने ताऊ को भतीजी ने जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद खुद भी पी ली। दोनों की मौत हो गई। युवती विवाहित थी और सालभर से मायके में ही रहती थी। उस पर साजिश रचने का आरोप है। मृतक पूर्व प्रधान था। हालांकि गांव में दबी जुबान से यह भी चर्चा है कि ताऊ को जहर पिलाने से गुस्साए परिजनों ने युवती को मार डाला। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

 
बारामाफी गांव निवासी खुशबू (22) साल की शादी डेढ साल पहले मध्य प्रदेश के साडा थाना क्षेत्र के बरौंधा गांव निवासी देवराज से हुई थी। चार माह ससुराल रहने के बाद वह मायके आ गई और यहीं रहने लगी। उसका गांव के ही परचून दुकान चलाने वाले से प्रेम प्रसंग था। परिजन इसका विरोध करते थे। कई बार इस बात को लेकर परिवार में मारपीट भी हुई थी। खुशबू के ताऊ पूर्व प्रधान शिवमंगल यादव (63)ने उसे पीट भी दिया था। सोमवार शाम वह बाजार से डीजल लेकर लौटे। परिवार के अन्य लोग खेत में गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी नातिन से पानी मांगा। उसके आने से पहले  खुशबू ने गिलास में पानी थमा दिया। पानी पीते ही शिवमंगल को उल्टी होने लगी। इससे घर में मौजूद बच्चे चीखने लगे। खेत से परिवार के अन्य लोग घर लौटे और शिवमंगल को लेकर भसौंधा स्थिति प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वे शव लेकर घर लौटे ते खुशबू ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और दोनोें का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी बलवंत चौधरी व थानाध्यक्ष अरूण पाठक ने परिजनों से पूछताछ की और दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी ने बताया कि मृतक के भाई माधव यादव व शिवशंकर ने आरोप लगाया कि है कि खुशबू का गांव के परचून दुकान संचालक पंकज से प्रेम प्रसंग था। उसी के उसकाने पर खुशबू ने शिवमंगल को जहर दिया और खुद जान दे दी। साजिश रचने के आरोप में पंकज को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है कि आखिर जहरीला पदार्थ कहां से लाया और कैसे साजिश रची।


दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि शिवमंगल की मौत से गुस्साए परिजनों ने ही खुशबू की हत्या कर दी। हालांकि प्रथमदृष्टया उसके भी जहरीला पदार्थ पीने की बात सामने आई है। फिर भी दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed